
राजपाल यादव केस: जेल हुई तो क्या 9 करोड़ माफ हो जाएंगे? कानून क्या कहता है, 2010 से लेकर 2026 तक की पूरी टाइमलाइन
ABP News
Rajpal Yadav in Tihar Jail: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव तिहाड़ जेल में हैं. आखिर उन्हें जेल क्यों जाना पड़ा? क्या जेल की सजा काटने के बाद उन्हें कर्ज नहीं चुकाना पड़ेगा? कानून क्या कहता है, जानें डिटेल
बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव को कौन नहीं जानता. हंसाने-गुदगुदाने में माहिर ये एक्टर इन दिनों अपनी एक्टिंग नहीं, बल्कि जेल जाने की वजह से सुर्खियों में हैं. लंबे समय से चल रहे चेक बाउंस मामले में वह तिहाड़ जेल में सजा काट रहे हैं. ये सजा अचानक नहीं हुई. मामला सालों पुराना है. फिल्म बनाने के लिए लिया गया करोड़ों का कर्ज समय पर नहीं लौटाया गया, जिसके बाद चेक बाउंस का केस कोर्ट तक पहुंचा.
कोर्ट ने कई बार भुगतान के मौके दिए, लेकिन तय समयसीमा बार-बार टूटती रही. आखिरकार कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए सजा बरकरार रखी और सरेंडर का आदेश दे दिया. आइए जानते हैं पूरा मामला कैसे शुरू हुआ और क्यों जेल तक पहुंचा. और अब राजपाल यादव का आगे क्या होगा.
राजपाल यादव चेक बाउंस केस की पूरी टाइम लाइन
2010- फिल्म के लिए लोन लियापूरा मामला शुरु होता है साल 2010 में जब राजपाल यादव ने फिल्म बनाने के लिए कर्ज लिया. उन्होंने फिल्म 'अता पता लापता' के लिए दिल्ली की मुरली प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ रुपये का लोन लिया. फिल्म 2012 में रिलीज हुई और फ्लॉप हो गई. ये फिल्म करीब 11 करोड़ में बनी और इसने बॉक्स ऑफिस पर महज 38 लाख रुपये की कमाई की. इसके बाद से लोन चुकाने की दिक्कत शुरु हई.













