
'राजनीति नहीं राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला...', कांग्रेस MP गौरव गोगोई की ब्रिटिश पत्नी पर बोले हिमंता सरमा
AajTak
असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस MP गौरव गोगोई के खिलाफ बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि गोगोई एक भारत-विरोधी साजिश के शिकार हो सकते हैं. विवाद गोगोई की पत्नी के आईएसआई लिंक पर है, जिसे सरमा ने राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा बताया. कांग्रेस ने बदनाम करने का दावा किया है.
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने रविवार को कांग्रेस नेता गौरव गोगोई के खिलाफ उनके ब्रिटिश पत्नी को लेकर चल रहे विवाद में अपना रुख नरम करते हुए कहा कि हो सकता है कि गोगोई एक बड़े "भारत विरोधी" साजिश के तहत फंस गए हों या उन्हें ब्लैकमेल किया गया हो. एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में सरमा ने कहा कि मामला अब राजनीति से आगे बढ़कर राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ गया है.
बीजेपी नेता और असम सीएम सरमा ने कहा कि गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न के कथित आईएसआई संबंधों को लेकर गोगोई की कानूनी कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि राज्य सरकार भी इसी तरह की कार्रवाई पर विचार कर रही है.
असम सीएम हिमंता सरमा क्या बोले?
असम के मुख्यमंत्री ने कहा, "पाकिस्तान के एक मंत्री द्वारा असम के विदेशियों के मुद्दे पर ट्वीट करने का क्या मतलब था? और उस ट्वीट को असम के एक व्यक्ति से जोड़ने का क्या तर्क था? जब मैंने उस व्यक्ति के बारे में रिसर्च किया, तो पाया कि वह आईएसआई का एक प्रमुख व्यक्ति है." एक पूर्व पाकिस्तानी राजनयिक के साथ गोगोई की तस्वीर का जिक्र करते हुए सरमा ने कहा कि गोगोई ने खुद स्वीकार किया है कि वे पाकिस्तानी दूतावास गए थे, जबकि उनके समर्थकों ने दावा किया है कि तस्वीर से छेड़छाड़ की गई है.
यह भी पढ़ें: हिमंत बिस्वा सरमा अब राहुल गांधी जैसे ही गौरव गोगोई पर हमलावर क्यों हो गए?
भारत विरोधी षड्यंत्र का हिस्सा है गोगोई का मामला!

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










