
राजनीतिक तनाव के बीच बांग्लादेश में तख्तापलट की आशंका, सेना की आपात बैठक
AajTak
बांग्लादेश में कुछ बड़ा होने वाला है. राजनीतिक तनाव के बीच बांग्लादेश की सेना ने इमरजेंसी बैठक की है. इस बैठक में सेना के उच्च अधिकारी शामिल हुए. सूत्रों के अनुसार, बांग्लादेश में जल्द ही तख्तापलट हो सकती है. सेना मोहम्मद यूनुस को हटाकर खुद कमान संभाल सकती है.
बांग्लादेश में पूर्व पीएम शेख हसीना के देश छोड़कर जाने के बाद राजनीति में भारी अस्थिरता है. राजनीतिक तनाव के बीच बांग्लादेश में हालात लगातार तनावपूर्ण होते जा रहे हैं. इस बीच बांग्लादेश की सेना ने सोमवार को एक आपात बैठक की, जिसमें 5 लेफ्टिनेंट जनरल, 8 मेजर जनरल (GOCs), स्वतंत्र ब्रिगेड्स के कमांडिंग ऑफिसर और सेना मुख्यालय के अन्य महत्वपूर्ण अधिकारी शामिल हुए.
सेना की रणनीति और संभावित कदम
मुहम्मद यूनुस के सत्ता संभालने के बाद से बांग्लादेश में लोगों के बीच गुस्सा सरकार पर बढ़ता ही जा रहा है. सूत्रों के अनुसार, सेना राष्ट्रपति पर दबाव बनाकर इमरजेंसी की घोषणा करवा सकती है या बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार डॉ. मोहम्मद यूनुस को हटाकर तख्तापलट कर सकती है.
यह भी पढ़ें: बांग्लादेश: आवामी लीग का 'रिफाइंड वर्जन'! आर्मी चीफ के साथ सीक्रेट मीटिंग और सड़क पर सेना, कहां जा रही है ढाका की पॉलिटिक्स
सेना राष्ट्रीय एकता सरकार स्थापित करने की योजना बना रही है. जो कि सेना के लिए समर्पित होगी. सूत्रों के मुताबिक, विभिन्न राजनीतिक दलों और छात्र नेताओं का सेना के खिलाफ आवाज उठा रही है, जिससे सेना के कई वर्ग नाराज और परेशान हो गए.
चीन यात्रा और बदलते समीकरण

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










