
'रागिनी MMS 3' में नहीं होंगी सनी लियोनी, आमिर खान के बेटे संग स्क्रीन शेयर करेंगी तमन्ना भाटिया
ABP News
Ragini MMS 3 Update: तमन्ना भाटिया और जुनैद खान की जोड़ी 'रागिनी एमएमएस 3' में देखने को मिल सकती है. इस बाल लगता है कि फिल्म से सनी लियोनी का पत्ता साफ हो जाएगा.
साल 2011 में आई हॉरर ड्रामा फिल्म 'रागिनी एमएमएस' को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. जिसके बाद इसका सीक्वल भी बना 'रागिनी एमएमएस 2' के नाम से, जिसमें सनी लियोनी मुख्य किरदार में नजर आई थीं. वहीं अब खबरें हैं कि इस फिल्म का तीसरा पार्ट भी बनने वाला है. जिसमें बॉलीवुड की एक फ्रेश जोड़ी नजर आने वाली है. लेकिन इस सीक्वल में सनी लियोनी नहीं होंगी.
तमन्ना- जुनैदा शेयर करेंगे स्क्रीनपिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक 'रागिनी एमएमएस 3' के लिए कुछ एक्टर्स से बातें चल रही हैं. जिसमें तमन्ना भाटिया और जुनैद खान का नाम शामिल है. अगर ऐसा होता है तो तमन्ना भाटिया और जुनैद की जोड़ी पहली बार स्क्रीन पर साथ में नजर आने वाली है. दर्शक भी इस जोड़ी को साथ में देखने के लिए काफी एक्साइटेड होंगे. लेकिन सनी लियोनी का ना होना दर्शकों को निराश कर सकता है. हालांकि फिलहाल इसे लेकर अब तक कोई कंफर्मेशन नहीं आया है.
A post shared by Tamannaah Bhatia (@tamannaahspeaks)













