
रांची में सामने आया दुर्लभ मामला, 21 दिन की बच्ची के पेट से निकले 8 अविकसित भ्रूण
AajTak
रामगढ़ में 21 दिन की बच्ची के पेट से आठ अविकसित भ्रूण निकाले गए हैं. फिलहाल, बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ बताई जा रही है. हालांकि, डॉक्टरों का कहना है कि ऐसा दुर्लभ स्थिति में होता है. ऐसा 10 लाख बच्चों में से किसी एक को होता है. भारत में अब तक ऐसे महज 10 मामले ही सामने आए हैं.
झारखंड के रामगढ़ में हैरान कर देने वाली मामला आया है. यहां 21 दिन की बच्ची के पेट से आठ अविकसित भ्रूण निकाले गए हैं. डॉक्टरों ने बताया भ्रूण निकालने के बाद बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ है. मामला रांची के रानी चिल्ड्रेन हॉस्पिटल का है.
दरअसल, एक महिला ने 10 अक्टूबर को निजी हॉस्पिटल में बच्ची को जन्म दिया था. बच्ची का सिटी स्कैन करने के बाद डॉक्टरों को लगा कि उसके पेट में ट्यूमर है. डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रांची भेज दिया. वहां रानी चिल्ड्रेन हॉस्पिटल में डॉक्टरों की टीम ने बताया कि यह मामला फीटस इन फीटू का है.
ऐसा मामला दुनिया भर में बहुत कम देखने को मिलता है. डॉक्टरों ने 21 दिन की बच्ची के पेट का ऑपरेशन किया, तो डॉक्टरों की टीम हैरान रह गई. बच्ची के पेट में आठ अविकसित भ्रूण मिले. डॉक्टरों का कहना है कि यह रेयर कंडीशन में होता है. ऐसा 10 लाख बच्चों में से किसी एक को होता है. भारत में अब तक ऐसे महज 10 मामले सामने आए हैं.
फिटस इन फीटू कैसे होता है, इसका कारण पता नहीं
फिटस इन फीटू की स्थिति में बच्चे के पेट में ही बच्चा बनने लगता है. डॉक्टरों ने बताया कि जब गर्भ में 1 से ज्यादा बच्चे पल रहे होते हैं, तो भ्रूण के विकास के दौरान सेल्स बच्चे के अंदर चले जाते हैं. वह भ्रूण बच्चे के अंदर बनने लगता है. डॉक्टरों के अनुसार, सेल्फ कैसे अंदर जाता है, इसका कोई पुख्ता कारण नहीं है.
मामले में सदर अस्पताल रामगढ़ के चिकित्सा पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार सिंह ने बताया, "ऐसे मामला दुनिया भर में कम ही देखने को मिलते हैं. यह पहला मामला है, जब 21 दिन के नवजात के पेट में 8 भ्रूण अविकसित एक साथ मिले हैं. बच्ची को अपने निगरानी में रखकर 21 दिन बाद ऑपरेशन किया गया था. फिलहाल, बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ है."

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










