
रांची में बोलीं द्रौपदी मुर्मू- मेरी रगों में झारखंड का खून, आज पटना में NDA के नेताओं से मिलेंगी
AajTak
झारखंड में समर्थन मांगते वक्त द्रौपदी मुर्मू बेहद भावुक हो गईं. उन्होंने कहा कि उनके रग में झारखंड का ही खून दौड़ता है. उनकी दादी यहां से थीं. NDA उम्मीदवार चुने जाने के बाद प्रधानमंत्री से हुई बातचीत के बारे में बताते समय उनका गला रुंध गया.
एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू इस समय अलग-अलग शहरों में पहुंचकर अपने पक्ष में समर्थन हासिल करने की कोशिश कर रही हैं. इसी कड़ी में सोमवार (4 जुलाई) को वे झारखंड की राजधानी रांची पहुंचीं. उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष शिबू सोरेन से औपचारिक मुलाकात कर राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन देने की अपील की. इस दौरान राज्य के सीएम हेमन्त सोरेन भी मौजूद रहे.
समर्थन मांगते वक्त द्रौपदी मुर्मू बेहद भावुक हो गईं. उन्होंने कहा कि उनके रग में झारखंड का ही खून दौड़ता है. उनकी दादी यहां से थीं. NDA उम्मीदवार चुने जाने के बाद प्रधानमंत्री से हुई बातचीत के बारे में बताते समय उनका गला रुंध गया.
समझिए, झारखंड के वोटों का गणित
झारखंड के एक सांसद के वोट का मूल्य 700 है, जबकि विधायक का 176 है. ।BJP के पास 26 विधायक हैं, जबकि NDA फोल्डर में कुल 29 विधायक और लोकसभा राज्यसभा मिलाकर 15 सांसद हैं. हेमंत सोरेन ने जिस तरह द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया है, उससे माना जा रहा है कि JMM के 30 विधायक, 2 राज्यसभा और 1 लोकसभा सांसद का समर्थन उन्हें ही मिलेगा.
पटना: भाजपा ने की स्वागत की तैयारी
द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को बिहार की राजधानी पटना के दौरे पर आ रही हैं. उनके दौरे को देखते हुए बीजेपी ने तैयारियां पूरी कर ली हैं. तय कार्यक्रम के मुताबिक द्रौपदी मुर्मू होटल मौर्या पहुंचेगी. यहां एनडीए के घटक दलों के नेताओं से मुलाकात करेंगी. मंगलवार को ही 1.30 बजे द्रौपदी मुर्मू वापस चली जाएंगी. बताया जा रहा है कि द्रौपदी बिहार एनडीए नेताओं से एक-एक कर मिलेंगी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










