
रहस्यमय तांत्रिक चिह्न, भोलेनाथ की फोटो और अंग्रेजी में लिखे वाक्य... मेरठ में हत्यारे साहिल के घर में छिपे कई रहस्य
AajTak
मेरठ में हुए सौरभ हत्याकांड का सबसे भयानक पहलू है साहिल का घर. जिसकी दीवारें साधारण नहीं है. जो एक सनकी, तंत्र-मंत्र में डूबे खतरनाक इंसान के मनोविज्ञान को दर्शा रही है. पुलिस जब इस मकान में दाखिल हुई, तो उन्हें वहां ऐसी दीवारें दिखीं जो किसी अंधेरे रहस्य को समेटे हुए थीं. पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश में है कि क्या यह सिर्फ एक प्रेमी की सनक थी, या फिर इसके पीछे कुछ और गहरे, डरावने रहस्य छिपे है.
मेरठ के सौरभ का मर्डर कोई आम वारदात नहीं थी, बल्कि एक ऐसी निर्मम हत्या थी, जिसमें प्यार, धोखा, तंत्र-मंत्र व वहशीपन का खौफनाक मिश्रण था. सौरभ , एक सीधा-सादा युवक, जिसने कभी नहीं सोचा था कि उसकी शादीशुदा जिंदगी उसे मौत के मुंह तक ले जाएगी.
इस केस का सबसे भयानक पहलू है साहिल का घर. जिसकी दीवारें साधारण नहीं है. जो एक सनकी, तंत्र-मंत्र में डूबे खतरनाक इंसान के मनोविज्ञान को दर्शा रही है. पुलिस जब इस मकान में दाखिल हुई, तो उन्हें वहां ऐसी दीवारें दिखीं जो किसी अंधेरे रहस्य को समेटे हुए थीं. भगवान भोलेनाथ की फोटो, लाल और काले रंग से उकेरे गए रहस्यमय तांत्रिक चिह्न और अंग्रेजी में लिखे कुछ अजीबोगरीब वाक्य. ऐसा लग रहा था जैसे यह कमरा किसी साधारण व्यक्ति का नहीं, बल्कि किसी खतरनाक सिद्धि साधक या मनोविक्षिप्त हत्यारे का हो. पुलिस को लग रहा है कि साहिल सिर्फ हत्या तक सीमित नहीं था, बल्कि वह अंधविश्वास और काले जादू का भी अंध भक्त है. पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश में है कि क्या यह सिर्फ एक प्रेमी की सनक थी, या फिर इसके पीछे कुछ और गहरे, डरावने रहस्य छिपे है.
वकीलों ने साहिल पर निकाला गुस्सा
बुधवार को मेरठ पुलिस ने साहिल और मुस्कान को पत्रकारों से बातचीत कराने के बाद को सीजेएम कोर्ट में पेश किया. कोर्ट की कार्यवाही पूरी होने के बाद जैसे ही पुलिस दोनों को लेकर बाहर निकली, वैसे ही वहां मौजूद वकीलों ने जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी. देखते ही देखते गुस्साए वकीलों ने दोनों आरोपियों पर हमला कर दिया.साहिल को वकीलों ने बुरी तरह से पीटा और उसका कुर्ता तक फाड़ दिया. हालात इतने बेकाबू हो गए कि पुलिस को भीड़ से बचाकर आरोपियों को कोर्ट परिसर से निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. बाद में पुलिस ने दोनों आरोपियों को जीप तक पहुंचाया.
5 मार्च से था लापता, 18 मार्च को हुआ खुलासा
पुलिस ने बताया कि 18 मार्च 2025 को बब्लू नामक व्यक्ति, जो मृतक सौरभ का भाई है, ने सूचना दी कि उसका भाई 5 मार्च से लापता है. बबलू को शक था कि उसके भाई की हत्या उसकी भाभी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला ने की है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी. पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक सौरभ लंदन में एक बेकरी में नौकरी करता था और महीने में एक बार भारत आता था. उसने अपने आप को मर्चेंट नेवी का कर्मचारी बताया था. इसी बीच, उसकी पत्नी मुस्कान के साहिल शुक्ला से अवैध संबंध बन गए. दोनों ने सौरभ को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रची.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










