
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा में से कौन है ज्यादा अमीर? कहां-कहां से करते हैं कमाई? यहां जानें-दोनों की कंबाइंड नेटवर्थ
ABP News
Rashmika-Vijay Net Worth: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. दोनों ही काफी लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं और खूब कमाई करते हैं. उनकी कंबाइंड नेटवर्थ यहां जानत सकते हैं.
इंडियन सिनेमा के नए फेवरेट कपल, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा उदयपुर में 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. फैंस भी ‘विरोश’ की शादी को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं. फिलहाल इस जोड़ी के प्री वेडिंग फंक्शंस हो रहे हैं. इन सबके बीच क्या आप जानते हैं कि रश्मिका और विजय की नेटवर्थ कितनी है?
कितनी है रश्मिका मंदाना की नेटवर्थ? रश्मिका मंदाना की 2026 में अनुमानित नेट वर्थ लगभग 66 करोड़ रुपये है. उन्होंने इतनी संपत्ति अपनी फिल्मों से फीस और ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिये बनाई है.
विजय देवरकोंडा की कितनी है नेटवर्थ? वहीं रश्मिका के होने वाले दूल्हे मिया विजय देवरकोंडा की बात करें तो वे टॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर एक्टर्स में से एक हैं. कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक विजय की 2026 तक अनुमानित नेट वर्थ 66 करोड़ से 70 करोड़ रुपयों के बीच है. उनकी कमाई का मेन जरिया फिल्में हैं.
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की कितनी है कंबाइंड नेटवर्थ? अलग-अलग, रश्मिका और विजय ने फिल्म, एंडोर्समेंट और बिज़नेस वेंचर्स में मज़बूत करियर बनाया है, दोनों स्टार्स ने सोच-समझकर रियल एस्टेट में इन्वेस्ट किया है. गुड रिटर्न्स के मुताबिक, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की अनुमानित कंबाइंड नेट वर्थ 130 करोड़ से 136 करोड़ रुपयों के बीच है.













