
रविशंकर बोले- राशन माफिया के साथ काम कर रही दिल्ली सरकार, केजरीवाल बोले-गाली गलौज अच्छा नहीं
AajTak
नई दिल्ली में शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अरविंद केजरीवाल की सरकार पर निशाना साधा. घर-घर राशन पहुंचाने वाली स्कीम को लेकर केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार राशन माफियाओं से मिली हुई है.
देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर राज्य सरकार और केंद्र सरकार के बीच आर-पार की जंग शुरू हो गई है. शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अरविंद केजरीवाल की सरकार पर निशाना साधा. घर-घर राशन पहुंचाने वाली स्कीम को लेकर केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार राशन माफियाओं से मिली हुई है. रविशंकर प्रसाद ने कहा कि किसी दूसरे राज्य में होम डिलीवरी की व्यवस्था नहीं है, तो आप ऐसा क्यों कर रहे हैं. ये अनाज भारत की जनता का है और ये इसी जनता को मिले. दिल्ली सरकार दिल्ली के गरीबों की चिंता नहीं करती है.‘सिर्फ टीवी में बयान देंगे केजरीवाल’ केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केजरीवाल जी, आप अपनी स्कीम के साथ अनाज योजना लेकर आओ, केंद्र देखेगी. रविशंकर प्रसाद ने वार किया कि हर काम भारत सरकार करे, केजरीवाल कुछ नहीं करेंगे सिर्फ टीवी में बयान देंगे. रविशंकर प्रसाद ने कहा कि फूड सिक्योरिटी एक्ट में राशन आउटलेट के बारे में पूरी जानकारी है. जिसमें लिखा है कि समयबद्ध तरीके से ऑडिट होगा हर राशन की दुकान का, साथ ही विजिलेंस कमेटी की भी बात है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वन नेशन, वन कार्ड भी केंद्र सरकार की योजना है, देश के सिर्फ तीन प्रदेश इससे नहीं जुड़े हैं, जिनमें असम-दिल्ली और बंगाल शामिल है. केजरीवाल जी जवाब दें कि ये स्कीम दिल्ली में लागू क्यों नहीं हुई. रविशंकर प्रसाद ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल ऑक्सीजन पहुंचा नहीं सके, दवा पहुंचा नहीं सके, लेकिन अब अनाज का जुमला लेकर आए हैं, दिल्ली सरकार राशन माफ़िया के हिसाब से काम कर रही है.दिल्ली सरकार ने दिया जवाब बीजेपी के हमले का दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी जवाब दिया. अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा कि आज लोग केंद्र में ऐसा नेतृत्व देखना चाहते हैं जो, पूरा दिन राज्य सरकारों को गाली देने और उनसे लड़ने की बजाय, सबको साथ लेकर चले. देश तब आगे बढ़ेगा जब 130 करोड़ लोग, सभी राज्य सरकारें और केंद्र मिलकर टीम इंडिया बनकर काम करेंगे, इतना गाली गलौज अच्छा नहीं है. आपको बता दें कि दिल्ली सरकार द्वारा हाल ही में घर-घर राशन पहुंचाने की स्कीम लाई गई थी. लेकिन इस स्कीम पर केंद्र सरकार की मंजूरी नहीं मिल पाई. आम आदमी पार्टी का आरोप है कि केंद्र सरकार राशन माफियाओं को बचाने का काम कर रही है और गरीबों की मदद नहीं करने देना चाहती है.
मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







