
रमेश बिधूड़ी बनाम दानिश अली मामला: संसद पैनल 10 अक्टूबर को करेगा सुनवाई
AajTak
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने इस मुद्दे पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर दानिश अली के बयानों की जांच के लिए एक जांच समिति बनाने का आग्रह किया. उन्होंने आरोप लगाया कि बसपा सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ 'अत्यधिक आपत्तिजनक' टिप्पणी की जिससे बिधूड़ी भड़क गए.
10 अक्टूबर को लोकसभा की विशेषाधिकार समिति की पहली बैठक में लोकसभा सदस्य रमेश बिधूड़ी और बहुजन समाज पार्टी के सांसद दानिश अली के विवाद पर सांसदों की शिकायतें सुनी जाएंगी. समिति सदन में दानिश अली के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने के बाद बिधूड़ी के खिलाफ मिली शिकायतों पर सुनवाई करेगी. इसमें कथित अनुचित आचरण को लेकर दानिश अली को लेकर भी सुनवाई होगी.
विपक्षी दल पिछले महीने लोकसभा में चंद्रयान -3 की सफलता पर चर्चा के दौरान बिधूड़ी की 'नीच और सांप्रदायिक' टिप्पणियों के लिए उन्हें निलंबित करने सहित सख्त कार्रवाई की मांग की है, भाजपा पर विपक्षी दल निशाना साधते हुए आरोप लगा रहे हैं कि पार्टी अपने सांसद को दंडित करने के बजाय उसका बचाव करने की कोशिश कर रही है. मामला सदन की विशेषाधिकार समिति को भेजा गया.
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने इस मुद्दे पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर दानिश अली के बयानों की जांच के लिए एक जांच समिति बनाने का आग्रह किया. उन्होंने आरोप लगाया कि बसपा सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ 'अत्यधिक आपत्तिजनक' टिप्पणी की जिससे बिधूड़ी भड़क गए.
हालांकि, दुबे ने बिधूड़ी की टिप्पणियों की निंदा करते हुए कहा कि कोई भी सभ्य समाज उन्हें उचित नहीं ठहरा सकता और उनकी पर्याप्त निंदा नहीं की जा सकती. भाजपा सांसद रवि किशन शुक्ला और हरनाथ सिंह यादव ने भी रविवार को सभापति को पत्र लिखकर सदन में अली के आचरण पर सवाल उठाया और इसकी जांच की मांग की.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










