
रमजान में मुस्लिम कर्मचारियों की छुट्टी के फैसले पर दिल्ली जल बोर्ड ने लिया यू-टर्न
AajTak
दिल्ली जल बोर्ड ने अपने फैसले को वापस ले लिया है. बता दें कि जल बोर्ड ने सोमवार को एक आदेश जारी किया था. इसमें कहा गया था कि मुस्लिम कर्मचारी रोजाना दो घंटे के लिए छुट्टी ले सकेंगे.
दिल्ली जल बोर्ड ने एक सोमवार को अपने मुस्लिम कर्मचारियों को रमजान के दौरान रोजाना 2 घंटे की छुट्टी लेने की अनुमति के फैसले को वापस ले लिया है. बता दें कि ये फैसला 2 मई तक के लिए लागू किया गया था. दिल्ली जल बोर्ड ने कहा था कि मुस्लिम कर्मचारी रमजान के दिनों में 3 अप्रैल से 2 मई तक शॉर्ट लीव यावी रोजाना 2 घंटे की छुट्टी ले सकेंगे.
बता दें कि दिल्ली जल बोर्ड ने सोमवार को एक आदेश जारी किया था. इसमें कहा गया था कि मुस्लिम कर्मचारी रमजान के दिनों में 3 अप्रैल से 2 मई तक शॉर्ट लीव यावी रोजाना 2 घंटे की छुट्टी ले सकेंगे. मुस्लिम कर्मचारी कार्यालय समय के दौरान अपना काम पूरा करेंगे, ताकि काम प्रभावित न हो.
रमजान 2022 का पवित्र महीना चल रहा है. इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखते हैं. रमजान का महीना मुस्लिम समुदाय के लिए काफी अहम होता है. भारत में 2 अप्रैल 2022 को चांद दिखा जिसके बाद 3 अप्रैल से रोजा रखा गया. दुनिया भर के मुसलमान रमजान के महीने में रोजा रखते हैं. इस महीने में रखे जाने वाले उपवास को रोजा कहा जाता है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










