
रबी फसलों पर किसानों को मिलेगी सब्सिडी, 2024-25 सीजन के लिए केंद्र ने दी ₹24 हजार करोड़ की मंजूरी
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "हमारे किसान भाइयों और बहनों को सस्ती दरों पर उर्वरकों की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए, हमने 2024 के रबी सीजन के लिए पोषक तत्व-आधारित सब्सिडी की दरों को मंजूरी दे दी है."
केंद्र सरकार ने बुधवार को किसानों को सस्ती दरों पर फसल के लिए पोषक तत्वों की आपूर्ति करने के लिए 2024-25 के रबी सीजन के लिए फॉस्फेटिक और पोटासिक (P&K) उर्वरकों पर 24,474.53 करोड़ रुपये की सब्सिडी को मंजूरी दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने P&K उर्वरकों पर रबी सीजन 2024 (अक्टूबर 2024 से मार्च 2025 तक) के लिए पोषक तत्व आधारित सब्सिडी (NBS) दरों को मंजूरी दे दी है.
एक ऑफिशियल स्टेटमेंट में कहा गया, "2024 के रबी सीजन के लिए अनुमानित बजटीय जरूरत लगभग 24,475.53 करोड़ रुपये होगी."
PM मोदी ने क्या कहा?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "इस कदम से किसानों की खेती की लागत भी कम होगी." नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारे किसान भाइयों और बहनों को सस्ती दरों पर उर्वरकों की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए, हमने 2024 के रबी सीजन के लिए पोषक तत्व-आधारित सब्सिडी की दरों को मंजूरी दे दी है.
केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "यह बड़ा फैसला किसानों को सब्सिडी वाले और उचित मूल्य पर उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करेगा, साथ ही रबी फसल उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन भी देगा."
यह भी पढ़ें: PM Surya Ghar Yojana: 300 यूनिट तक बिजली... 78000 रुपये तक सब्सिडी, अब सिर्फ इतने दिनों में मिलेगा ये लाभ!

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










