
रणवीर सिंह ने छोड़ी 'डॉन 3', धुरंधर की सक्सेस का खुमार या बैड बॉय बनने का डर?
AajTak
डॉन 3 को लेकर नई हलचल शुरू हो गई है. रणवीर सिंह के फिल्म छोड़ने की खबरें आ रही हैं. कहा जा रहा है कि वो प्रलय की शूटिंग शुरू करने पर जोर दे रहे हैं. एक्टर धुरंधर के बाद लगातार निगेटिव किरदार नहीं करना चाहते हैं.
लंबे समय के बाद रणवीर सिंह के फिल्मी करियर में उछाल आया. इसका पूरा श्रेय धुरंधर को जाता है. धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म भारत में 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. लेकिन इसकी आंच फरहान अख्तर की डॉन 3 पर पड़ती दिख रही है. खबर है कि रणवीर ने डॉन 3 से अपना नाम वापस ले लिया है. अब जॉम्बी की कहानी पर बेस्ड फिल्म प्रलय की शूटिंग पर जोर दे रहे हैं.
डॉन 3 से बाहर हुए रणवीर
एक्टर-फिल्ममेकर फरहान अख्तर की बतौर डायरेक्टर कमबैक फिल्म डॉन 3 को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज है. लेकिन फिल्म पर लगातार ग्रहण लग रहा है. एक बार फिर डॉन 3 मुश्किल में फंसती नजर आ रही है. हाल ही में खबर आई थी कि फिल्म दोबारा पटरी पर लौट आई है और रणवीर ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है. कहा जा रहा था कि फिल्म की शूटिंग जनवरी 2026 के अंत तक शुरू हो जाएगी.
लेकिन अब एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रणवीर सिंह ने डॉन 3 छोड़ दी है. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर इस वक्त अपनी फिल्म धुरंधर की जबरदस्त सफलता का आनंद ले रहे हैं और रिपोर्ट्स कहती हैं कि यही वजह है कि उन्होंने डॉन 3 से बाहर होने का फैसला लिया.
सोर्स का कहना है कि- रणवीर अब संजय लीला भंसाली, लोकेश कनगराज और एटली जैसे डायरेक्टर्स के साथ काम करना चाहते हैं. साथ ही वो लगातार गैंगस्टर फिल्मों में नजर नहीं आना चाहते, खासकर तब जब धुरंधर पहले ही उस इमेज को मजबूत कर चुकी है.
प्रलय पर करेंगे काम शुरू!

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.










