
रणवीर इलाहबादिया के खिलाफ शिकायत दर्ज, India's Got Latent के सेट पर पहुंची मुंबई पुलिस
AajTak
रणवीर इलाहबादिया के साथ-साथ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्व मखीजा, कॉमेडियन समय रैना और इंडियाज गॉट लेटेंट के आयोजकों के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई गई है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने चेतावनी दी है कि अगर मर्यादा की सीमा लांघी गई है तो कार्रवाई की जाएगी. अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को हल्के में नहीं लिया जा सकता.
कॉमेडियन समय रैना के हिट स्टैंड-अप कॉमेडी शो- 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर यूट्यूबर रणवीर इलाहबादिया के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है. शो में कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने को लेकर एडवोकेट आशीष राय व अन्य ने मुंबई पुलिस कमिश्नर और महाराष्ट्र महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई गई है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. इलाहबादिया के साथ-साथ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्व मखीजा, कॉमेडियन समय रैना और इंडियाज गॉट लेटेंट के आयोजकों के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई गई है.
शिकायत मिलने के बाद मुंबई पुलिस की एक टीम इंडियाज गॉट लेटेंट के सेट पर पहुंची. इलाहबादिया की टिप्पणियों ने इंटरनेट पर बड़े पैमाने पर हंगामा खड़ा कर दिया. कई लोगों ने ऑनलाइन कॉन्टेंट को रेगुलेशन और सेंसरशिप के अधीन लाने की आवश्यकता पर जोर दिया. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने चेतावनी दी है कि अगर मर्यादा की सीमा लांघी गई है तो कार्रवाई की जाएगी. अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को हल्के में नहीं लिया जा सकता.
यह भी पढ़ें: कॉमेडी के नाम पर 'टुच्ची बात'! ऐसा क्या बोले रणवीर इलाहाबादिया? इंटरनेट पर हो गया संग्राम
देवेंद्र फडणवीस से इस मुद्दे पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा, 'मुझे भी इसके बारे में पता चला है. हालांकि मैंने वह शो देखा नहीं है. ऐसा मेरे संज्ञान में आया है कि शो में अपमानजनक और अश्लील बातें की गईं. बोलने की आजादी है, लेकिन यह आजादी तब बाधित होती है जब कोई इसको हल्के में लेता है, इसका दुरुपयोग करता है. बोलने की आजादी की भी एक सीमा होती है. अश्लीलता के भी कुछ नियम हैं. अगर ऐसा कुछ हुआ होगा तो जरूर कार्रवाई होगी.'
रणवीर इलाहबादिया ने मांगी माफी
रणवीर इलाहबादिया ने विवाद पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी करके अपनी टिप्पणियों के लिए माफी मांगी है. रणवीर ने कहा, 'मेरी टिप्पणी उचित नहीं थी और ना ही मजाकिया थी. कॉमेडी मेरा फोर्टे नहीं है. जो कुछ भी हुआ उसके लिए मैं कोई बहाना नहीं बनाना चाहता, न कोई स्पष्टिकरण देना चाहता हूं. मैं अपनी गलती स्वीकार करता हूं और माफी मांगता हूं. पॉडकॉस्ट हर उम्र के लोग देखते हैं. मैं अपनी जिम्मेदारियों से भाग नहीं सकता. मैं मानता हूं फैमिली पर इस तरह के कॉमेंट नहीं होने चाहिए. मैं अपनी गलती से सीख लूंगा और आगे से अपने प्लेटफॉर्म पर बेहतर और साफ सुथरा कॉन्टेंट देने का प्रयास करूंगा. मैं इंडियाज गॉट लेटेंट शो के आयोजकों से वीडियो से आपत्तिजनक टिप्पणियों को हटाने का अनुरोध करता हूं.'

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.










