
रणनीति या मजबूरी... केजरीवाल ने अचानक सुप्रीम कोर्ट से क्यों वापस ली अर्जी?
AajTak
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की लीगल टीम ने बड़ा फैसला लिया है. केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट से अपनी याचिका वापस ले ली है. उन्होंने ईडी के खिलाफ अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी थी. अब आगे जो भी सुनवाई होनी है, वो निचली अदालत में होनी है. केजरीवाल को ईडी की टीम स्पेशल कोर्ट में पेश करेगी. वहां पर AAP की तरफ से पक्ष रखा जाएगा.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका अचानक वापस ले ली है. AAP ने कहा कि हमें जो बात कहनी है, वो निचली अदालत में जाकर कहेंगे. फिलहाल, सुप्रीम कोर्ट ने याचिका वापस लेने की इजाजत दे दी है. इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय ने भी सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दाखिल की थी और अनुरोध किया था कि केजरीवाल की याचिका पर कोई भी फैसला लेने से पहले उनका पक्ष भी सुना जाए.
अब खबर है कि केजरीवाल की लीगल टीम ने अचानक रणनीति में बदलाव किया है. लीगल सलाहकारों ने कहा कि हमें पहले लोअर कोर्ट में जाना चाहिए. वहां राहत नहीं मिलती तो फिर हाईकोर्ट जाएंगे. उसके बाद भी राहत ना मिलने की स्थिति में सुप्रीम कोर्ट जाना चाहिए. लीगल टीम की सलाह के बाद AAP ने सुप्रीम कोर्ट से याचिका वापस लेने का फैसला लिया.
जानकारों का कहना है कि सीधे सुप्रीम कोर्ट जाने से बड़ा रिस्क माना जा रहा था. अगर सुप्रीम कोर्ट से झटका लगता तो केजरीवाल की जमानत पर संकट आ जाता. उसके बाद आगे का कोई रास्ता नहीं बचता. अभी सुप्रीम कोर्ट को सबसे आखिरी दांव के रूप में रखने का निर्णय लिया गया है.
केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि केजरीवाल निचली अदालत में अपनी मांग रखेंगे. क्योंकि आज ईडी केजरीवाल की रिमांड भी मांगेगी, इसलिए हम वहीं अपनी बात रखेंगे.
सिंघवी ने जस्टिस संजीव खन्ना की बेंच को सूचित कर दिया है. सिंघवी ने यह बात जस्टिस संजीव खन्ना के सामने कही है. फिलहाल, सुप्रीम कोर्ट में केजरीवाल मामले की सुनवाई नहीं होगी.
थोड़ी देर में केजरीवाल को राउज एवेंन्यू कोर्ट में फिजिकली पेश किया जाएगा. वहां ईडी केजरीवाल की रिमांड मांगेगी. ये देखना दिलचस्प होगा कि स्पेशल कोर्ट में केजरीवाल की तरफ से क्या कहा जाता है. AAP की निगाहें राउज एवेंन्यू कोर्ट पर हैं. पार्टी को राहत की उम्मीदें वहीं से हैं.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.








