
रणथंभौर से आई Good News: सबसे उम्र दराज बाघिन ने दिया शावक को जन्म
AajTak
Rajasthan Latest News: बाघिन को शावक के साथ देखा गया है. वह बच्चे को मुंह में लेकर सड़क पर जा रही थी. माना जा रहा है कि बाघिन ने दो-तीन शावकों को जन्म दिया होगा.
राजस्थान के सवाईमाधोपुर स्थित रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore Tiger Reserve) में खुशियां फिर से लौट आई हैं. टाइगर रिज़र्व की सबसे खूबसूरत और उम्र दराज बाघिन नूर पांचवी बार मां बनी है. 14 साल की नूर अपने एक शावक के साथ देखी गई. वह बच्चे को मुंह में लेकर सड़क पर जा रही थी. वन विभाग एवं पर्यटकों में कैमरों में बाघिन के मूवमेंट को रिकार्ड किया गया है. राजस्थान: एम्बुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, स्ट्रेचर पर लिए सात फेरे
जयपुर: 'अकेले मेरे लिए नहीं है, ऊपर तक देना है', रिश्वत लेते पकड़ी गईं इंस्पेक्टर की सफाई

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










