
रडार जैमिंग... वो 1380 सेकेंड जिसमें PAK हुआ 'डिजिटल डार्कनेस' का शिकार, इंडियन एयरफोर्स की सुपर ब्रिलिएंस की कहानी
AajTak
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान का रडार सिस्टम 23 मिनट तक डिजिटल डार्कनेस में रहा. यानी कि उसे कुछ पता नहीं था कि हो क्या रहा है. इस दौरान उसका डिफेंस सिस्टम गुमराह हो गया और फर्जी टारगेट ट्रैक करने लगा. ये संभव हुआ भारत की ओर से किए गए रडार जैमिंग की वजह से. रडार को को जाम करने का मतलब है इसके इलेक्ट्रोमैग्नेटिक सिग्नल को दबाना या धोखा देकर किसी वस्तु को डिटैक्ट, ट्रैक करने या निशाना बनाने की इसकी क्षमता को बाधित करना.
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पूरे 23 मिनट तक पाकिस्तान का रडार सिस्टम जाम रहा. ये 23 मिनट वो पल थे जब इंडियन एयरफोर्स ने चीन की ओर से पाकिस्तान को सप्लाई किए गए एयर डिफेंस सिस्टम को न सिर्फ बाइपास किया बल्कि इसके रडार सिस्टम को जाम कर दिया. भारत सरकार ने कहा है कि इन 23x60= 1380 सेकेंड में भारत का मिशन पूरा हो गया. भारत ने ऑपरेशन सिंदूर 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में शुरू किया गया था, जिसमें 26 लोग मारे गए थे.
प्रश्न है कि भारत पूरे 23 मिनट तक पाकिस्तान के रडार सिस्टम को जाम कैसे कर पाया? आखिर रडार जाम किया कैसे जाता है? इसके पीछे का विज्ञान क्या है? कैसे इलेक्ट्रानिक्स, मैग्नेटिक्स, रेडियो इमेजिंग, तरंग, ध्वनि और गति युद्ध की डिक्श्नरी के घातक हथियार बन जाते हैं.
ये समझना साइंस फिक्शन को समझने जैसा है? लेकिन आइए इसे आसान भाषा में समझते हैं.
रडार यानी कि (Radar- Radio Detection and Ranging). रडार एक ऐसी तकनीक है जो रेडियो तरंगों का उपयोग करके वस्तुओं की दूरी, दिशा, गति और अन्य विशेषताओं का पता लगाती है. इसमें रेडियो सिग्नल भेजे जाते हैं, जो किसी वस्तु से टकराकर वापस लौटते हैं, और इस आधार पर उस वस्तु की जानकारी प्राप्त की जाती है. ट्रैफिक कंट्रोल, इलेक्ट्रानिक वॉरफेयर, मौसम निगरानी और नेविगेशन में इसका इस्तेमाल होता है.
रडार सिस्टम को जाम करने का मतलब है इसके इलेक्ट्रोमैग्नेटिक सिग्नल को दबाना या धोखा देकर किसी वस्तु को डिटैक्ट, ट्रैक करने या निशाना बनाने की इसकी क्षमता को बाधित करना. ऑपरेशन सिंदूर में रडार जैमिंग ने संभवतः एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, खासकर 7 और 9-10 मई, 2025 को पाकिस्तानी हवाई ठिकानों पर भारत के सफल हवाई हमलों के दौरान. जब उच्च अलर्ट की स्थिति के बावजूद भारत के मिसाइलों ने पाकिस्तानी एयर स्पेस का उल्लंघन किया और आतंक के अड्डे ध्वस्त कर दिए.
रडार इलेक्ट्रोमैग्नेटिक (EM) तरंगें पैदा करता है. सैन्य रडार 2-18 गीगाहर्ट्ज पैदा करती हैं. ये तरंगें वस्तुओं से टकराकर रडार रिसीवर पर वापस लौटती हैं. रिसीवर इन वापस लौटी तरंगों को प्रोसेस करते वस्तु की सीमा, गति और दिशा तय करते हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










