
रक्षा बलों के लिए खरीदे जाएंगे 97 नए एडवांस ड्रोन, चीन-पाक सीमा पर रखेंगे नजर
AajTak
सूत्रों ने बताया कि अमेरिका से 31 प्रीडेटर ड्रोन खरीदने के फैसले के बाद भारत अब 'मेक-इन-इंडिया' प्रोजेक्ट के तहत 97 बेहद सक्षम ड्रोन खरीदने की दिशा में आगे बढ़ रहा है. इस अधिग्रहण में ट्रेड एजेंसी भारतीय वायु सेना होगी जिसे इन 97 ड्रोनों में से 40 से अधिक मिलेंगे.
सीमा पर हो रही घुसपैठ की घटनाओं को रोकने के लिए मोदी सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है. चीन और पाकिस्तान के साथ लगती सीमाओं पर नजर रखने के लिए भारत अपने निगरानी तंत्र को और मजबूत करने जा रहा है. मेक इन इंडिया को बढ़ावा देते हुए रक्षा बलों के लिए सेना की संयुक्त अधिग्रहण योजना के तहत 97 नए अत्यधिक सक्षम ड्रोन खरीदे जा रहे हैं. वरिष्ठ सरकारी सूत्रों ने इंडिया टुडे को इस बारे में जानकारी दी.
सूत्रों ने बताया कि कार्यक्रम की लागत 10,000 करोड़ रुपये से अधिक होने की उम्मीद है. इस प्रस्ताव को निकट भविष्य में रक्षा मंत्रालय द्वारा मंजूरी के दिए जाने की उम्मीद है. इन ड्रोन से भारत को पाकिस्तान और चीन के साथ सीमाओं पर अपनी सभी मध्यम और लंबी दूरी की निगरानी आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिलेगी.
सूत्रों ने बताया कि अमेरिका से 31 प्रीडेटर ड्रोन खरीदने के फैसले के बाद भारत अब 'मेक-इन-इंडिया' प्रोजेक्ट के तहत 97 बेहद सक्षम ड्रोन खरीदने की दिशा में आगे बढ़ रहा है. इस अधिग्रहण में ट्रेड एजेंसी भारतीय वायु सेना होगी जिसे इन 97 ड्रोनों में से 40 से अधिक मिलेंगे.
रक्षा बलों ने मिलने वाले ड्रोनों की संख्या निर्धारित करने के लिए एक वैज्ञानिक विश्लेषण किया है और यह सशस्त्र बलों की क्षमता के साथ-साथ रक्षा में मेक इन इंडिया योजना के लिए बड़ी सफलता साबित होगी. प्रीडेटर ड्रोन हाई एल्टीट्यूड लॉन्ग एंड्योरेंस श्रेणी में होंगे जबकि ये ड्रोन मध्यम ऊंचाई वाले लॉन्ग एंड्योरेंस श्रेणी में हैं. इन दो प्रकार के ड्रोनों के अधिग्रहण से भारत को पाकिस्तान और चीन के साथ सीमाओं पर अपनी सभी मध्यम और लंबी दूरी की निगरानी आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिलेगी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










