
रंजिश, लूटपाट या सियासी साजिश... मुकेश सहनी के पिता की हत्या का क्या मकसद? पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग
AajTak
कातिलों ने जिस बेरहमी से कत्ल की इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया, उसे देखकर ऐसा लगता है कि कातिल किसी भी सूरत में जीतन सहनी को जिंदा नहीं छोड़ना चाहते थे. हालांकि अब पुलिस इस मामले का खुलासा जल्द से जल्द करने का दावा कर रही है.
Jitan Sahni Murder Case: बिहार में विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के अध्यक्ष मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या के बाद लोगों में गुस्सा भी है और सिसायत में गर्मी भी. यह मामला बिहार पुलिस के लिए भी किसी चुनौती से कम नहीं है. कातिलों ने जिस बेरहमी से कत्ल की इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया, उसे देखकर ऐसा लगता है कि कातिल किसी भी सूरत में जीतन को जिंदा नहीं छोड़ना चाहते थे. हालांकि अब पुलिस इस मामले का खुलासा जल्द से जल्द करने का दावा कर रही है. इस दौरान तीन ऐसे बिंदु हैं, जिन पर पुलिस की जांच केंद्रित है.
तेजधार हथियार से किया गया कत्ल मंगलवार की सुबह बिहार में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दरभंगा के विरौल इलाके से विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार के कद्दावर नेता माने जाने वाले मुकेश सहनी के पिता की हत्या की ख़बर आई. जीतन सहनी की हत्या दरभंगा के विरौल में स्थित सुपौल बाज़ार में बने उनके पैतृक घर में की गई. घर के अंदर से मुकेश सहनी के पिता की लाश बरामद की गई जो कि क्षत-विक्षत हाल में थी. जीतन सहनी की हत्या किसी धारदार हथियार से की गई और उनके शरीर पर एक बाद एक कई वार किए गए थे. उनके शरीर के अंगों को बेरहमी से काटा गया था. उनके कमरे की दीवारों पर खून साफ नजर आ रहा था. मौका-ए-वारदात का मंजर देखकर साफ पता चल रहा था कि कातिल बहुत बेरहम थे.
मौका-ए-वारदात से मिले सबूत उन तीन बिंदुओं या यूं कहें कि तीन एंगल पर बात करने से पहले आपको बता दें कि इस मामले में दरभंगा के डीआईजी बाबू राम ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि इस हत्याकांड को एक से ज्यादा हत्यारों ने अंजाम दिया है. डीआईजी का दावा है कि इस हत्याकांड का खुलासा शाम तक या अगले 24 घंटे में हो जाएगा. उनका कहना है कि पुलिस को इस हत्याकांड के बाद मौका-ए-वारदात से कई अहम सबूत और सुराग मिले हैं. जिनमें कमरे की मेज पर 3 रखे गिलास और कुछ कागज शामिल हैं.
दो संदिग्धों से पूछताछ पुलिस को मौके से मिले सबूतों से पता चला है कि इस वारदात को अंजाम देने में एक से ज्यादा कातिल शामिल हैं. यह कत्ल किसी एक कातिल का काम नहीं है. अब जाकर पुलिस ने जीतन सहनी की हत्या के मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है. उनसे कड़ी पूछताछ चल रही है. सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद दोनों संदिग्धों को पुलिस ने उठाया है.
दरभंगा पहुंची STF की टीम वहीं, इस मामले में पटना से भी एक एसटीएफ की टीम दरभंगा पहुंच रही है. डीआईजी ने दावा किया है कि 8 घंटे के अंदर इस हत्या को अंजाम देने वाले पकड़े जाएंगे. दरभंगा के डीआईजी बाबू राम ने पहले ही जीतन सहनी की हत्या को लेकर बताया था कि वारदात को एक से ज्यादा कातिलों ने अंजाम दिया है. मौके पर रखी एक मेज पर 3 गिलास और कुछ कागज भी मिले थे.
एक गिलास में था ड्रिंक, जांच के लिए भेजा इस वारदात के बारे में जानकारी देते हुए बिहार पुलिस के प्रवक्ता और एडीजी मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि मामले की तफ्तीश आगे बढ़ रही है. इसी दौरान वीआईपी नेता के घर में दो मोटरसाइकिल भी मिली हैं. जिन तीन गिलास को लेकर डीआईजी ने बयान दिया था, उसमें एक में पेय पदार्थ भी मिला है, जिसकी जांच चल रही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










