
रंजिश में लोहे की रॉड से पीट-पीटकर युवक की हत्या, 6 के खिलाफ केस दर्ज
AajTak
सोनीपत में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की लोहे के रॉड और डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. मृतक की मां कविता ने गन्नौर थाना पुलिस को बताया कि उनका बेटा सन्नी (23) देर रात करीब 9 बजे दुकान से सामान लेकर आने की बात कहकर घर से निकला था. इसके बाद वह वापस नहीं आया.
हरियाणा के सोनीपत में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की लोहे के रॉड और डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि युवक को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने युवक की मां के बयान पर गांव के छह आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है.
गांव अगवानपुर निवासी मृतक की मां कविता ने गन्नौर थाना पुलिस को बताया कि उनका बेटा सन्नी (23) देर रात करीब 9 बजे दुकान से सामान लेकर आने की बात कहकर घर से निकला था. इसके बाद वह वापस नहीं आया.
लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या
मंगलवार को उन्हें पता लगा कि उनके बेटे सन्नी को गली से जाते समय गांव के ही राकेश, उसकी पत्नी अंजू, अनिल, रिंकू, सुरेश व दिनेश ने रास्ता रोककर अपने घर में खींच लिया था. फिर उसे बेहरमी से पीटकर फेंक दिया था.
पुलिस ने 6 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे इलाज के लिए खानपुर मेडिकल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया. लेकिन इलाज के दौरान सन्नी की मौत हो गई. पुलिस का कहना है कि मृतक की मां के बयान पर 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है. जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








