
रंग भी, नमाज भी... होली और जुमे से पहले संभल से दिल्ली तक अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में पुलिस फोर्स तैनात
AajTak
होली और रमज़ान के जुमे को लेकर यूपी से लेकर देश के कई शहरों में पुलिस हाईअलर्ट पर है, संभल से लेकर दिल्ली तक पुलिस सेंसिटिव इलाकों में फ्लैग मार्च कर रही है. साथ ही प्रैक्टिस भी कर रही है कि अगर कोई असमाजिक तत्व, कुछ गड़बड़ी करने की कोशिश करे, तो उससे कैसे निपटा जाए.
जैसे-जैसे होली और रमज़ान के जुमे की घड़ी करीब आ रही है, यूपी से लेकर देश के कई हिस्सों में लोगों धड़कनें बढ़ रही हैं. होली का पर्व खुशियां लाता है, भाईचारे का मिसाल बनता है, प्रेम का संदेश देता है, लेकिन इस बार होली पर जिस तरह से नफरत भरी बोलियां बोली गई हैं, अबकी बार त्योहार पर लोगों के दिलों में डर बैठा हुआ है. पता नहीं कल क्या होगा? कहीं कोई अनहोनी ना हो जाए. ऐसे में यूपी से लेकर देश के कई शहरों में पुलिस हाईअलर्ट पर है, संभल से लेकर दिल्ली तक पुलिस सेंसिटिव इलाकों में फ्लैग मार्च कर रही है. साथ ही प्रैक्टिस भी कर रही है कि अगर कोई असमाजिक तत्व, कुछ गड़बड़ी करने की कोशिश करे, तो उससे कैसे निपटा जाए.
संयोग से 64 साल बाद होली और रमज़ान का जुमा एक साथ पड़ रहा है, तो सियासत में इस संयोग पर प्रयोग भी कहीं ज़्यादा हो रहा है. जुमे के दिन पड़ रही होली पर सियासत में ऐसी ऐसी बोली बोली गई कि शहर-शहर शांति बनाए रखने के लिए पुलिस-फोर्स को तगड़ा फ्लैग मार्च करना पड़ रहा है.
नौबत ये आ गई है कि मस्जिदों को तिरपाल से ढंकना पड़ रहा है. भारत भाईचारे का देश है, इसे बार-बार याद दिलाना पड़ रहा है. सवाल ये है कि ऐसी नौबत ही क्यों आई? तो इसकी शुरुआत उत्तर प्रदेश के उस संभल से होती है, जहां पिछले साल नवंबर में शाही जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर हिंसा भड़की थी और संभल दो समुदायों के बीच टकराव का सेंटर प्वाइंट है. जब इसी संभल में होली नजदीक आती है, तो संभल के सीओ अनुज चौधरी की तरफ से एक बयान जारी होता है, बयान ये कि साल में 52 जुमे होते हैं और होली एक बार होती है. यूपी के संभल से निकले इस बयान से पूरे देश की सियासत सुलग रही है. बड़ी बात ये है कि जब सीओ अनुज चौधरी के बयान की चर्चा देश की सियासत में होती है, तो सीएम योगी ने संभल के सीए अनुज चौधरी के इस बयान का समर्थन कर दिया.
संभल में पुलिस का ज़बरदस्त पहरा
अब संभल से होली और रमज़ान के जुमे पर सुलगती सियासत यूपी से लेकर देश के कई हिस्सों में चिंगारी बनकर फूट रही है. संभल में पुलिस का ज़बरदस्त पहरा है, क्योंकि यहीं हिंसा फैलने का संकट गहरा है. हालांकि हर किसी की तरफ से आश्वासन दिया गया है कि होली के रंग भी खूब बरसेंगे और रमज़ान के जुमे की नमाज़ भी शांति से होगी.
गोंडा में पुलिस ने की दंगा नियंत्रण की प्रैक्टिस

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










