
रंगदारी मामले में RJD विधायक ने अदालत में किया सरेंडर, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए
AajTak
दानापुर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले राजद विधायक रीतलाल यादव और उनके तीन साथियों - चिक्कू यादव, पिंकू यादव और श्रवण यादव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.
बिहार के पटना जिले की एक अदालत ने गुरुवार को राजद विधायक रीतलाल यादव और उनके तीन साथियों को रंगदारी के मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. MLA यादव और उनके साथियों ने गुरुवार दिन में दानापुर अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था.
दानापुर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले राजद विधायक रीतलाल यादव और उनके तीन साथियों - चिक्कू यादव, पिंकू यादव और श्रवण यादव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.
दानापुर अदालत में पत्रकारों से बात करते हुए MLA रीतलाल यादव ने कहा कि वो एक राजनीतिक साजिश का शिकार हैं. उनकी जान को खतरा है. उनकी हत्या हो सकती है. अगर वो जिंदा रहे, तो जमानत के लिए कागजात दाखिल करेंगे. कुछ अधिकारी हैं जो उनके खिलाफ हैं. उन्होंने दोहराया कि उनकी जान को खतरा है.
RJP विधायक ने आरोप लगाया, 'पिछले कई महीनों से मुझे खत्म करने की साजिश रची जा रही थी. कुछ अधिकारियों ने मुझे मारने के लिए मेरे प्रतिद्वंद्वियों को एक अत्याधुनिक हथियार उपलब्ध कराया था.'
पीटीआई से बात करते हुए पटना-पश्चिम के पुलिस अधीक्षक शरत आर एस ने कहा कि रीतलाल यादव और उनके साथियों ने पटना में दानापुर अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है और अन्य कार्यवाही चल रही है. एसपी ने कहा, 'वो और उसके साथी जबरन वसूली के एक मामले में वांछित थे.'
बिहार पुलिस ने 11 अप्रैल को जबरन वसूली मामले की जांच के तहत राजद विधायक और उनके करीबी सहयोगियों से संबंधित कई स्थानों पर तलाशी ली थी. यह कार्रवाई पटना के एक बिल्डर की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद की गई थी.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.








