
यौन शोषण केस: चैतन्यानंद को लेकर प्रबंधन संस्थान पहुंची पुलिस, क्राइम सीन किया रीक्रिएट
AajTak
Chaitanyananda Sexual Harassment Case: यौन शोषण और हेराफेरी के आरोपी स्वयंभू धर्मगुरु स्वामी चैतन्यानंद पर पुलिस का शिकंज कसता जा रहा है. रविवार को उनको पटियाला हाउस कोर्ट पेश किया गया था, जहां से पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया. इस मामले की जांच जारी है.
स्वयंभू धर्मगुरु स्वामी चैतन्यानंद पांच दिन के लिए पुलिस हिरासत में हैं. यहां उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है. इस कड़ी में दिल्ली पुलिस की टीम उनको लेकर उस निजी प्रबंधन संस्थान पहुंची, जहां वारदात को अंजाम दिया गया था. वहां पुलिस और उनकी मौजूदगी में क्राइम सीन को रीक्रिएट किया गया. 62 साल के इस आरोपी बाबा को आगरा के एक होटल से गिरफ्तार किया गया था.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "चैतन्यानंद को उनके संस्थान ले जाया गया. वहां उनके कार्यालय, परिसर और छात्रावास में लगे सीसीटीवी कैमरों के बारे में पूछताछ की गई. छात्रावास के बाथरूम के बाहर भी सीसीटीवी कैमरे लगे थे. उनकी फुटेज उनके पास से बरामद एक मोबाइल फोन पर सीधे देखी जा सकती थी. अब उनका आमना-सामना उनकी ही तीन महिला सहयोगियों से कराया जाएगा''
स्वामी चैतन्यानंद की इन तीनों महिला सहयोगियों पर छात्र-छात्राओं को धमकाने का आरोप है. इतना ही नहीं ये लोग बाबा द्वारा भेजे गए अश्लील मैसेज को डिलीट करने के लिए छात्राओं को मजबूर करती थीं. आरोपी जुलाई से विदेश में था. 6 अगस्त को भारत लौटा था. उसके खिलाफ केस दर्ज होने के बाद उसे देश छोड़ने से रोकने के लिए एक लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया गया था.
गिरफ्तारी के डर से वो लगातार छिप रहा था. इस दौरान वृंदावन, मथुरा और आगरा के बीच कभी टैक्सियों में रुक जाता, तो कभी होटल लेकर रहता था. उन्होंने और उनके सहयोगियों ने प्रशासन और पुलिस से समर्थन हासिल करने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय से संबंध होने का झूठा दावा भी किया. उनके पास से तीन मोबाइल फोन और एक आईपैड भी बरामद किया गया है.
पुलिस ने उनसे जुड़े बैंक खातों और उनमें जमा लगभग 8 करोड़ रुपए फ्रीज कर दिए थे. उनके खिलाफ दर्ज शिकायत में आरोप लगाया गया है कि वो छात्राओं को देर रात अपने क्वार्टर में आने के लिए मजबूर करते थे. उन्हें रात को अश्लील मैसेज भेजा करते थे. सीसीटीवी कैमरों के जरिए छात्राओं की गतिविधियों पर नजर रखते थे. ज्यादातर नई और युवा लड़कियां उनके निशाने पर होती थी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










