
योगी सरकार का बड़ा तोहफा, परिवार के अंदर अब सिर्फ 6 हजार में 'प्रापर्टी गिफ्ट डीड'
AajTak
उत्तर प्रदेश में अब ब्लड रिलेशन में होने वाली रजिस्ट्री पर कोई भी स्टांप शुल्क नहीं देना होगा, मात्र 5 हजार के स्टाम्प पर रजिस्ट्री होगी और 1 हजार प्रोसेसिंग फीस लगेगी. योगी सरकार ने कैबिनेट से इस प्रस्ताव को पास कर दिया है.
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने संपत्ति अपनों के नाम करने वालों को बड़ा तोहफा दिया है. अब प्रदेश में ब्लड रिलेशन में होने वाली रजिस्ट्री पर कोई भी स्टांप शुल्क नहीं देना होगा, मात्र 5 हजार के स्टाम्प पर रजिस्ट्री होगी और 1 हजार प्रोसेसिंग फीस लगेगी. योगी सरकार ने कैबिनेट से इस प्रस्ताव को पास कर दिया है.
योगी सरकार ने अब अपनों के नाम संपत्ति करने के लिए गिफ्ट डीड (दान विलेख) में 6 हजार रुपये के स्टाम्प पर रजिस्ट्री की सुविधा प्रदान की है. सरकार ने इस कैटेगरी के मुताबिक परिवार के अंदर माता-पिता, पति-पत्नी, पुत्र-पुत्र वधू, पुत्री-दामाद, सगा भाई-सगी बहन, पुत्र-पुत्री का बेटा-बेटी आएंगे.
अभी तक परिवार के अंदर गिफ्ट डीड में भी डीएम सर्किल रेट के हिसाब से रुपए खर्च करने पड़ते थे, जिसमें अगर कोई 50 लाख की संपत्ति है तो उसके लिए कम से कम 4 लाख 20 हजार खर्च करने पड़ते थे, लेकिन अब मात्र 6 हजार में यह काम हो जाएगा. यानी योगी सरकार ने यूपी के परिवारों को बड़ा तोहफा दिया है.
हालांकि यह योजना अभी पायलट प्रोजेक्ट के तहत शुरू की गई है. शुरुआत में 6 महीने के लिए लागू किया जाएगा. बाद में इसको आगे बढ़ाया जा सकता है. फैसले से सरकार को तकरीबन 200 करोड़ का नुकसान होगा. अभी डीएम सर्किल रेट के हिसाब से स्टांप शुल्क लिया जाता है. इस सुविधा का लाभ यूपी के अलावा महराष्ट्र ,कर्नाटक और एमपी जैसे राज्यों में भी दिया जा रहा है.
हिंसा को रोकने के लिए हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल करेगी योगी सरकार
उत्तर प्रदेश सरकार अब हिंसा ना फैले इसके लिए अब हेलीकॉप्टर का प्रयोग करने जा रही है. इसके लिए योगी सरकार ने ब्रिटेन की तरह दंगा रोकने की योजना बनाई है. इसको लेकर यूनाइटेड किंगडम के डिफेंस एंड सिक्योरिटी एक्सपर्ट ब्रिटिश हाई कमिश्नर एयरवेज हेलीकॉप्टर के डेलिगेशन गृह विभाग को अपना ब्लूप्रिंट दिखाया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










