
योगी के जनता दरबार में बुजुर्ग की फरियाद- पूर्व MLA के भाई ने कब्जा ली है जमीन, CM ने दिए जांच के आदेश
AajTak
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार में पहुंचे एक बुजुर्ग ने बीजेपी के पूर्व विधायक के भाई पर अपनी जमीन पर कब्जा कर लेने का आरोप लगाया. बुजुर्ग की शिकायत पर सीएम योगी ने डीएम को जांच कराने के निर्देश दिए हैं. आरोप संत कबीर नगर जिले की मेहदावल सीट से बीजेपी के पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल के भाई पर लगा है.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिन के दौरे पर गोरखपुर पहुंचे हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित हिंदू सेवा आश्रम में जनता दरबार लगाकर लोगों की फरियाद सुनी. सीएम योगी के जनता दरबार में बड़ी तादाद में अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे. इनमें से अधिकतर मामले जमीन विवाद और बीमारी के इलाज से संबंधित थे.
सीएम योगी के जनता दरबार में एक फरियादी ऐसा भी पहुंचा था जिसने सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पूर्व विधायक के भाई पर अपनी जमीन कब्जा कर लेने का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई. बताया जाता है कि सैकड़ों लोग पुलिस और जमीन विवाद से संबंधित अपनी समस्याएं लेकर सीएम के दरबार में पहुंचे थे.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लगभग 400 फरियादियों की समस्याएं सुनीं और मदद का भरोसा दिलाया. फरियादियों की भीड़ में गोरखनाथ इलाके के हड़हवा फाटक के रहने वाले विश्व बंधु गुप्ता भी थे. विश्व बंधु गुप्ता ने सीएम को अपनी समस्या बताते हुए आरोप लगाया कि संत कबीर नगर जिले की मेहदावल सीट से बीजेपी के पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल के भाई अजय सिंह ने उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया है.
विश्व बंधु गुप्ता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बताया कि अजय सिंह ने स्कूल खोलने के लिए उनकी जमीन ली थी जिसका एग्रीमेंट 29 फरवरी 2012 को ही समाप्त हो गया था. एग्रीमेंट की अवधि समाप्त होने के बाद अजय सिंह ने फर्जी कागजात के आधार पर नया एग्रीमेंट बनाकर उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया.
बुजुर्ग फरियादी ने आरोप लगाया कि वे न तो किराया दे रहे हैं और ना ही खाली कर रहे हैं. थाने से लेकर हर दर पर गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. विश्व बंधु गुप्ता को मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि कोई भी हो, वो बचेगा नहीं. सीएम ने मौके पर मौजूद डीएम से मामले की जांच कराने को भी कहा.
(रिपोर्टः विनीत पांडेय)

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







