
ये 9 तस्वीरें गवाह हैं, एयरस्ट्राइक में किस कदर पिटा है पाकिस्तान!
AajTak
इन नौ आतंकी ठिकानों में से चार पाकिस्तान और पांच PoK में थे. भारतीय सेना ने PoK में बाघ, कोटली, भीमबेर और चेक आमरू में हमला किया है। वहीं, PoK में मुजफ्फराबाद, गुलपुर, सियालकोट, मुरीदके और बहावलपुर में एयरस्ट्राइक की.
भारतीय सशस्त्रबलों ने मंगलवार देर रात पाकिस्तान में एयरस्ट्राइक की. तीनों सेनाओं ने मिलकर ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया. इस ऑपरेशन के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया.
इन नौ आतंकी ठिकानों में से चार पाकिस्तान और पांच PoK में थे. भारतीय सेना ने PoK में बाघ, कोटली, भीमबेर और चेक आमरू में हमला किया है। वहीं, PoK में मुजफ्फराबाद, गुलपुर, सियालकोट, मुरीदके और बहावलपुर में एयरस्ट्राइक की.
भारतीय सेना ने जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिद्दीन के ठिकानों को निशाना बनाया.भारतीय सेना ने जैश के मरकज सुभान अल्लाह (बहावलपुर), लश्कर के मरकज तैयबा (मुरीदके), जैश के तेहरा कलां (शकरगढ़), हिजबुल के महमूना (सियालकोट), लश्कर के मरकज अहले हदित (भीमबेर), जैश के मरकज अब्बास (कोटली), हिजबुल के मसकर राहिल शाहिद (कोटली), लश्कर के सवाई नाला कैंप (मुजफ्फराबाद) और बिलाल कैम (मुजफ्फराबाद) पर एयरस्ट्राइक की.
भारत ने इन 9 टारगेट को ही क्यों चुना?
भारतीय सेना कने पाकिस्तान के बहावलपुर प्रांत पर एयरस्ट्राइक की. यह इंटरनेशनल बॉर्डर से 100 किलोमीटर दूर है. यहां जैश-ए-मोहम्मद का हेडक्वार्टर है. इंडियन आर्मी ने बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद के मरकज सुभान अल्लाह को उड़ा दिया. यहीं पर पुलवामा हमले की साजिश रची गई थी. जैश ने ही 2001 के संसद और 2019 के पुलवामा अटैक को अंजाम दिया था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










