
नोएडा से नाइजीरिया तक नेटवर्क... 80 करोड़ के ट्रांसफर की साजिश... साइबर फ्रॉड मॉड्यूल की कहानी
AajTak
नोएडा में पुलिस ने इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है. जांच में सामने आया कि यह गिरोह बैंकिंग सिस्टम की कमजोरियों का फायदा उठाकर करीब 60 से 80 करोड़ रुपये अलग-अलग म्यूल अकाउंट्स में ट्रांसफर करने की साजिश रच रहा था. पुलिस ने दो विदेशी नागरिकों को पकड़ा है. इस नेटवर्क के तार नाइजीरिया और दक्षिण अफ्रीका तक जुड़े हैं.
नोएडा में पुलिस ने एक ऐसे इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है, जिसकी जड़ें भारत से लेकर नाइजीरिया और दक्षिण अफ्रीका तक थीं. इस गिरोह की योजना बैंकिंग सिस्टम की कमजोरियों का फायदा उठाकर करीब 60 से 80 करोड़ रुपये ट्रांसफर करने की थी. हालांकि इससे पहले ही गौतमबुद्धनगर पुलिस की साइबर क्राइम टीम ने जाल बिछाकर दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया.
गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट की साइबर क्राइम टीम को सूचना मिली थी कि एक साइबर फ्रॉड मॉड्यूल भारत में एक्टिव है और बैंकिंग सिस्टम की कमजोरियों का फायदा उठाकर बड़ी ठगी की तैयारी कर रहा है.
सूचना मिलते ही थाना साइबर क्राइम, थाना नॉलेज पार्क और मेरठ जोन की साइबर कमांडो टीम को अलर्ट कर दिया गया. इसके बाद शुरू हुई कई दिनों की तकनीकी निगरानी, डिजिटल ट्रैकिंग और संदिग्ध गतिविधियों की पड़ताल. जांच के दौरान जो तस्वीर सामने आई, उसने पुलिस को भी चौंका दिया.
'Solar Spider' नाम के ग्रुप से जुड़े थे आरोपी
डीसीपी साइबर क्राइम शैव्या गोयल के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आरोपी एक अंतरराष्ट्रीय साइबर थ्रेट ग्रुप Solar Spider से जुड़े हुए हैं. यह ग्रुप अलग-अलग देशों में साइबर हमलों और वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों में पहले भी सक्रिय रहा है.

जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के प्रकाश नगर में ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवती ने शादी का झांसा देकर युवक और उसके परिवार का विश्वास जीता और घर से लाखों रुपये के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गई. जानकारी के अनुसार गोविंदपुर निवासी निखिल सिंह की मुलाकात पूजा पांडेय नाम की युवती से हुई थी, जो शहर के एक पीजी में रहती थी. बातचीत के दौरान युवती ने खुद को कुंवारी बताकर निखिल को शादी का भरोसा दिलाया और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं. इसी दौरान निखिल के घर जनेऊ संस्कार का कार्यक्रम हुआ, जिसमें पूजा भी शामिल हुई और परिवार से घुल-मिल गई. आरोप है कि इसी दौरान उसने अलमारी की चाबी लेकर घर में रखे जेवरात और कुछ नकदी गायब कर दी. बाद में जांच में पता चला कि युवती पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं. पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

पश्चिम एशिया की लड़ाई खत्म होने के कोई संकेत नहीं दिखते हैं. ईरान, US और इजरायल तनिक भी बातचीत के मूड में नहीं लग रहे हैं. इस बीच, जियोपॉलिटिकल और डिप्लोमैटिक सर्कल में कम से कम दो लोगों ने कहा है कि PM नरेंद्र मोदी युद्ध में बीच-बचाव करने के लिए सबसे सही हैं. आखिर इन एक्सपर्ट्स की पहली पसंद PM मोदी क्यों हैं?

भारत और ईरान के बीच होर्मुज स्ट्रेट से 20 टैंकर को सुरक्षित निकलवाने को लेकर बातचीत चल रही है. ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में ये दावा किया गया है. संसद में हरदीप सिंह पूरी ने बताया कि भारत की कच्चे तेल की आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है. देश में कोई तेल संकट नहीं है. पेट्रोलियम उत्पादों की कोई कमी नहीं है.

भारत में गैस सिलेंडर की कमी और कालाबाजारी से आम लोगों और व्यवसायों को गंभीर परेशानी हो रही है. घरेलू एलपीजी की सप्लाई निरंतर बनी हुई है लेकिन पैनिक बुकिंग और जमाखोरी के कारण संकट पैदा हो रहा है. कई वेंडर्स अपनी दुकानें बंद करने पर मजबूर हैं। कमर्शियल गैस पर सरकार का नियंत्राण न होने से कालाबाजारी बढ़ी है और होटल, रेस्टोरेंट, शादी समारोह प्रभावित हो रहे हैं. रेलवे खानपान निगम समेत कई इलाकों में गैस कमी के कारण इंडक्शन चूल्हे पर खाना बनाना शुरू हुआ है.

असम की राजधानी गुवाहाटी में आयोजित आजतक के कार्यक्रम 'पंचायत आजतक ' में खास मेहमानों की मौजूदगी रही. कार्यक्रम के सत्र 'असम सरकार कितनी असरदार' में खास तौर पर आमंत्रित थे- कैबिनेट मंत्री रानोज पेगु और कैबिनेट मंत्री अशोक सिंघल. एंकर अंजना ओम कश्यप की क्या हुई उनसे खास बातचीत, जानने के लिए देखें ये वीडियो.

असम की राजधानी गुवाहाटी में आयोजित आजतक के कार्यक्रम 'पंचायत आजतक ' में खास मेहमानों की मौजूदगी रही. कार्यक्रम के सत्र 'मुसलमानों के मन में क्या है?' में खास तौर पर आमंत्रित थे- विधायक करीम उद्दीन बरभुइया, विधायक अमिनुल इस्लाम और विधायक शरमन अली. एंकर अंजना ओम कश्यप की क्या हुई उनसे खास बातचीत, जानने के लिए देखें ये वीडियो.

समंदर की लहरों पर चलने वाले भीमकाय और विशाल टैंकर सबका ध्यान खींचते हैं. इन टैंकरों पर में भले तेल ही दुनिया को गति प्रदान करते हैं. आजकल ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले ऐसे ही टैंकरों को निशाना बना रहा है. क्या है इन टैंकरों की कहानी, कितना लोड लेकर चल सकते हैं? कैसे होता है इनका कंट्रोल. पढ़ें पूरी कहानी.

असम की राजधानी गुवाहाटी में आयोजित आजतक के कार्यक्रम 'पंचायत आजतक ' में खास मेहमानों की मौजूदगी रही. कार्यक्रम के सत्र 'असम बनेगा ग्लोबल हब' में खास तौर पर आमंत्रित थे- असम टूरिस्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के एमडी कुमार पद्मपानी बोरा और उद्यमी लार्सिंग मिंग साव्यान. एंकर अंजना ओम कश्यप की क्या हुई उनसे खास बातचीत, जानने के लिए देखें ये वीडियो.





