
'ये सब हमारे यहां चलता रहता है', 4 घंटे की CBI पूछताछ के बाद बाहर आकर बोलीं राबड़ी देवी
AajTak
IRCTC घोटाला यानी जमीन के बदले रेलवे में नौकरी देने के मामले में सीबीआई ने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर छापा मारा है.
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर सोमवार को सीबीआई की टीम पहुंची. सीबीआई ने राबड़ी देवी से 4 घंटे तक पूछताछ की. बताया जा रहा है कि जांच एजेंसी ने IRCTC घोटाला यानी जमीन के बदले रेलवे में नौकरी देने के मामले में पूर्व सीएम से पूछताछ की.
बताया जा रहा है कि सीबीआई की 12 सदस्यीय टीम राबड़ी देवी से पूछताछ करने पहुंची थी. इस दौरान उनके बेटे तेज प्रताप और तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे. सीबीआई ने राबड़ी देवी को पूछताछ के लिए नोटिस दिया था. पहले ये पूछताछ सीबीआई दफ्तर में होनी थी. लेकिन बाद में उन्हें राहत देते हुए सीबीआई ने आवास पर ही पूछताछ करने का फैसला किया. राबड़ी देवी के वकील भी उनके आवास पर पहुंचे हैं.
आवास के बाहर कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
उधर, राबड़ी देवी के घर के बाहर राजद कार्यकर्ता जुट गए. वे सीबीआई की कार्रवाई का विरोध कर रहे थे. कार्यकर्ता शर्ट उतारकर विरोध प्रदर्शन करते रहे. कार्यकर्ता सीबीआई और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी कर रहे थे. हालांकि, राबड़ी देवी के आवास पर सुरक्षा भी बढ़ा दी गई थी.
वहीं इस मामले में सीएम नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव से बात की है. सीबीआई रेड को लेकर बातचीत की गई है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










