
ये संकेत बताते हैं खतरे में है आपकी किडनी, समय रहते हो जाएं सतर्क
AajTak
किडनी हमारे शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक है. खून को साफ करने और अपशिष्ट पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने का काम किडनी ही करती है. जब किडनी सही तरीके से काम नहीं करती तो इससे अपशिष्ट पदार्थ शरीर से बाहर नहीं निकल पाते और अंदर ही अंदर कई तरह की बीमारियां पैदा होने लगती हैं.
हमारे शरीर में मौजूद हर अंग का अपना अलग काम होता है. हमारे दिल, दिमाग और फेफड़ों की ही तरह किडनी भी ओवरऑल हेल्थ को मेनटेन रखने का काम करती है. किडनी का मुख्य काम खून को साफ करना और शरीर के अपशिष्ट पदार्थों को यूरिन के रास्ते शरीर के बाहर निकालना होता है.
इसके अलावा किडनी ब्लड प्रेशर को रेगुलेट करने और लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण करने के साथ ही शरीर का पीएच लेवल कंट्रोल करने में मदद करती है. किडनी में किसी भी तरह की कोई दिक्कत होने पर कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ता है. किडनी में कोई भी समस्या होने पर हमारा शरीर कई तरह के संकेत देने लगता है. आइए जानते हैं इन संकेतों के बारे में विस्तार से.
चेहरे-पैर और आंखों में सूजन- किडनी का मुख्य काम विषाक्त और अपशिष्ट पदार्थों को शरीर से बाहर निकालना है. लेकिन जब किडनी सही तरीके से काम करना बंद कर देती है तो अपशिष्ट पदार्थ शरीर से बाहर नहीं निकल पाते, जिसके चलते शरीर के ऊतकों में पानी और नमक के साथ ही विषाक्त पदार्थों का निर्माण होना शुरू हो जाता है. शरीर में इन सभी का लेवल बढ़ने से चेहरे, पैरों और आंखों के आसपास सूजन दिखने लगती है.
बहुत ज्यादा थकान- किडनी लाल रक्त कोशिकाओं का भी निर्माण करती है, जिसकी कमी से एनीमिया हो सकता है. किडनी मस्तिष्क और मांसपेशियों तक पहुंचने वाली ऑक्सीजन और पोषक तत्वों की आपूर्ति में भी बाधा उत्पन्न कर सकती है, जिससे आप बेहद थका हुआ महसूस कर सकते हैं.
यूरिन में बदलाव- किडनी में किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर यूरिन में भी बदलाव देखने को मिलता है. आमतौर पर, किडनी ब्लड को फिल्टर करने में मदद करती है जिससे मूत्र का उत्पादन होता है, जिसके माध्यम से शरीर से अपशिष्ट बाहर निकल जाते हैं. लेकिन जब किडनी ठीक से काम नहीं करती, तो पेशाब करते समय कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है. कुछ लोगों को बार-बार पेशाब आने का अनुभव हो सकता है, जबकि अन्य को पेशाब में खून दिखने, झाग बनने आदि की समस्या का सामना करना पड़ता है.
सांस लेने में दिक्कत- किडनी हमारे शरीर में फ्लूइड को बैलेंस करने का काम करती हैं. किडनी में दिक्कत होने पर फेफड़ों में फ्लूइड जमने लगता है, जिससे सांस लेने में काफी ज्यादा परेशानी होती है. इस दौरान कुछ लोगों को छाती में दर्द का भी सामना करना पड़ता है.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









