
'ये लोग हिंसा के सौदागर हैं', मणिपुर हिंसा को लेकर ममता बनर्जी का बीजेपी पर निशाना
AajTak
सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि हम कुछ मुख्यमंत्रियों के साथ मणिपुर का दौरा करना चाहते हैं. अगर सभी पार्टियां चाहेंगी तो ऐसा हो सकता है. उन्होंने कहा कि हालांकि मैंने केंद्र को लिखा था कि मुझे पहले मणिपुर जाने दिया जाए, लेकिन अनुमति नहीं दी गई.
मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई हैवानियत से पूरा देश शर्मसार है. ये ऐसी घटना पर है, जिसे देखकर इंसानियत की रूह कांप उठी है, देशवासियों का खून खौल उठा है. इस मामले में बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने बीजेपी को घेरा है.
बंगाल सीएम बोलीं कि मणिपुर की घटना दुखद और बेहद शर्मनाक है. उन्होंने कहा कि हमारा दिल रो रहा है. यह अपमानजनक है, भारत यह लड़ाई लड़ रहा है. भारत का मतलब है मणिपुर, शांति, एकता. उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग संत्रास (हिंसा) के सौदागर हैं.
बता दें कि मणिपुर में जातीय हिंसा के दौरान 4 मई को 2 महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाया गया, उनकी पिटाई की गई. सामूहिक दुष्कर्म हुआ. विरोध कर रहे पीड़ित के भाई की हत्या उसके सामने कर दी गई.
ममता ने कहा कि हम महिलाओं का सम्मान करते हैं, लेकिन इस वीडियो को देखकर बहुत दुख हो रहा है. बीजेपी हमें गाली देती है, लेकिन उन महिलाओं के बारे में बीजेपी का क्या कहना है? ममता ने कहा कि भारत अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है. भारत मणिपुर के पक्ष में है. हम कुछ मुख्यमंत्रियों के साथ मणिपुर का दौरा करना चाहते हैं. अगर सभी पार्टियां चाहेंगी तो ऐसा हो सकता है. उन्होंने कहा कि हालांकि मैंने केंद्र को लिखा था कि मुझे पहले मणिपुर जाने दिया जाए, लेकिन अनुमति नहीं दी गई.
ममता ने कहा कि देश को उपद्रवियों के ऐसे अमानवीय कृत्यों की निंदा करने और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए एकजुट होना चाहिए. उन्होंने कहा कि मणिपुर में उन्मादी भीड़ द्वारा 2 महिलाओं के साथ किए गए क्रूर व्यवहार को दिखाने वाले भयावह वीडियो को देखकर दिल टूट गया है. हाशिए पर मौजूद महिलाओं पर हुई हिंसा को देखने के दर्द और पीड़ा को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता है. बर्बरता का यह कृत्य समझ और मानवता से परे है.
वहीं, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि एक तरफ देश को विश्वगुरु बनाने की बात हो रही, दूसरी तरफ मणिपुर से भयानक मंजर देखने को मिल रहा है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










