
'... ये मोदी का चमत्कार नहीं तो क्या है', अजित पवार ने की PM की तारीफ, EVM का भी किया सपोर्ट
AajTak
एनसीपी नेता अजीत पवार ने कहा कि ईवीएम में हेरफेर करना एक व्यक्ति द्वारा संभव नहीं है. अगर किसी तरह यह साबित हो जाता है कि ईवीएम से छेड़छाड़ की गई तो देश में बहुत बवाल हो जाएगा. इसलिए मुझे नहीं लगता कि कोई ऐसा करने की हिम्मत करेगा.
एनसीपी नेता अजित पवार ने चुनाव में ईवीएम के इस्तेमाल का समर्थन किया है. पवार ने कहा कि मुझे ईवीएम पर पूरा भरोसा है. कोई एक व्यक्ति ईवीएम में हेरफेर नहीं कर सकता है, यह एक बड़ी प्रणाली है. हारने वाली पार्टी ईवीएम को दोष देती है, लेकिन यह लोगों का जनादेश है.
दरअसल एनसीपी नेता से पूछा गया कि एमवीए में शामिल शिवसेना (उद्धव) के मुखपत्र सामना में ईवीएम को लेकर निशाना साधा गया है. सामना में केंद्र सरकार को बांग्लादेश की तरह ईवीएम की जगह बैलेट बॉक्स से चुनाव कराने की चुनौती दी. इसको लेकर अजित पवार ने कहा कि मुझे व्यक्तिगत रूप से ईवीएम पर पूरा भरोसा है. अगर ईवीएम खराब होती छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, पंजाब, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में विपक्षी दलों की सरकार नहीं होती.
पवार ने कहा कि ईवीएम में हेरफेर करना एक व्यक्ति द्वारा संभव नहीं है, क्योंकि ये बड़ी प्रणाली है. अगर किसी तरह यह साबित हो जाता है कि ईवीएम से छेड़छाड़ की गई तो देश में बहुत बवाल हो जाएगा. इसलिए मुझे नहीं लगता कि कोई ऐसा करने की हिम्मत करेगा. कभी-कभी कुछ लोग चुनाव हार जाते हैं, लेकिन उन्हें लगता है कि वो हार नहीं सकते और फिर ईवीएम पर आरोप लगाने लगते हैं और इससे छुटकारा पा लेते हैं, लेकिन यह लोगों का वास्तविक जनादेश है.
पीएम की डिग्री और सावरकर पर क्या बोले पवार?
वहीं पीएम मोदी की डिग्री और सावरकर जैसे मुद्दों पर एनसीपी का स्टैंड पूछे जाने पर अजित पवार ने कहा कि जिस पार्टी के केवल दो सांसद थे, उसने पीएम मोदी के नेतृत्व में साल 2014 में जनादेश से सरकार बनाई और देश के दूर-दराज वाले इलाकों में पहुंच गई तो क्या ये मोदी का करिश्मा नहीं है. उनके खिलाफ बहुत बयान दिए गए, लेकिन वो और भी लोकप्रिय हो गए और उनके नेतृत्व में बीजेपी ने कई राज्यों में चुनाव जीता. अब 9 साल बाद इन मुद्दों को निकालने का क्या फायदा, जनता उनके काम को देख रही है, जहां राजनीति में शिक्षा का सवाल है तो इसका ज्यादा महत्व नहीं माना जाता है.
चार पूर्व सीएम का दिया हवाला

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








