
'ये मेरी आखिरी चेतावनी है...', ट्रंप ने हमास के सामने रखी शर्तें और दे डाली 'लास्ट वॉर्निंग'
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमास को गाजा में बंधकों की रिहाई को लेकर अपनी 'आखिरी चेतावनी' दी है और नया युद्धविराम प्रस्ताव रखा है. इस प्रस्ताव के तहत हमास को पहले दिन सभी 48 बंधकों को छोड़ना होगा, बदले में इजरायल हजारों फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा और युद्धविराम के दौरान शांति वार्ता होगी.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को हमास को अपनी 'आखिरी चेतावनी' जारी करते हुए कहा कि फिलिस्तीनी आतंकी संगठन को गाजा में बंधकों को रिहा करने के लिए समझौते पर राजी हो जाना चाहिए. ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर लिखा, 'इजरायल ने मेरी शर्तें मान ली हैं. अब समय आ गया है कि हमास भी मान ले.'
ट्रंप की 'लास्ट वॉर्निंग'
उन्होंने आगे लिखा, 'मैंने हमास को चेतावनी दी है कि अगर उसने शर्तें नहीं मानीं तो इसके गंभीर नतीजे होंगे. यह मेरी आखिरी चेतावनी है, अब और कोई नहीं होगी!' न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने इजरायल के N12 न्यूज के हवाले से बताया है कि ट्रंप ने शनिवार को हमास के सामने नया युद्धविराम प्रस्ताव रखा है.
इस समझौते के तहत, हमास को युद्धविराम के पहले ही दिन बचे हुए 48 बंधकों को रिहा करना होगा, जिसके बदले इजरायल में बंद हजारों फिलिस्तीनी कैदियों को छोड़ा जाएगा. इसी दौरान गाजा पट्टी में युद्ध खत्म करने पर बातचीत होगी.
ट्रंप के प्रस्ताव पर विचार कर रहा इजरायल

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










