
'ये भटके हुए लोग हैं...', दिल्ली ब्लास्ट के आतंकी उमर के वीडियो पर बोले कांग्रेस नेता इमरान मसूद
AajTak
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने दिल्ली ब्लास्ट के आत्मघाती हमलावर उमर मोहम्मद नबी को भटका हुआ युवा बताया और कहा कि इस्लाम में आत्महत्या हराम है. उनके इस बयान से राजनीतिक विवाद छिड़ गया है, जिसमें बीजेपी ने कांग्रेस पर आतंकवाद को संरक्षण देने का आरोप लगाया है.
कांग्रेसी सांसद इमरान मसूद ने दिल्ली ब्लास्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए हमलावरों को भटका हुआ युवा बताया है. उन्होंने कहा कि आप मासूम लोगों को मार रहे हैं- ये इस्लाम नहीं सिखाता. उनके इस बयान से सियासी घमासान शुरू हो गया है. साथ ही उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर बीजेपी और चुनाव आयोग पर निशाना साधा है.
आत्मघाती हमलावर उमर मोहम्मद नबी की हमले से पहले की सामने आई वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेसी सांसद ने कहा कि जो वीडियो आया है मैं उससे सहमत नहीं हूं. ये जो कहा जा रहा है कि उसने फिदायीन हमले को जस्टिफाई किया- खुदकुशी किसी भी सूरत में इस्लाम में काबिल-ए-कबूल नहीं है, हराम है. आप मासूम लोगों को मार रहे हो, ये इस्लाम नहीं सिखाता. ये भटके हुए लोग हैं और इनसे इस्लाम की तस्वीर पेश नहीं होती, न ही ये इस्लाम का रास्ता है.
'देश से प्यार करना सिखाता है धर्म'
उन्होंने कहा कि हमारा धर्म हमें अपने देश से प्यार करना सिखाता है. इसलिए ऐसा करके और ऐसा कहकर आप देश के खिलाफ हैं. इसका इस्लाम से कोई लेना-देना नहीं है और ये गुमराह लोग हैं. इन गुमराह लोगों की बातें इस्लाम की तस्वीर पेश नहीं कर सकतीं.
इमरान मसूद के इस बयान को लेकर सियासी घमासान मच गया है और लोग सोशल मीडिया पर उनके बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं, जबकि बीजेपी ने इसे आतंकवाद को संरक्षण देने वाला बयान करार दिया है.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








