
'ये पहली बार नहीं जब राहुल गांधी अमेठी से भागे हैं...', स्मृति ईरानी ने साधा निशाना
AajTak
स्मृति ईरानी ने कहा कि आज कांग्रेस द्वारा खासकर वायनाड के लोगों से बोले गए झूठ उजागर हो गए हैं, मुझे लगता है कि राहुल गांधी को चुनाव से पहले वायनाड के लोगों को बता देना चाहिए था कि वह दूसरी सीट से भी चुनाव लड़ने का इरादा रखते हैं.
केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह फ़ैसला किसी हिस्ट्री से कम नहीं है कि गांधी परिवार ने अमेठी के अपने तथाकथित गढ़ को छोड़ दिया है. स्मृति ने कहा कि यह पहली बार नहीं है कि राहुल गांधी अमेठी से भागे हैं. 2019 में भी उन्होंने अमेठी छोड़कर वायनाड से चुनाव लड़ा था.
इंडिया टुडे से खास बातचीत के दौरान स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस का ये कहना कि उनकी पूरी स्ट्रेटेजी और एनर्जी मुझ पर फोकस थी, तो ये बहुत बड़ी प्रशंसा है, क्योंकि इसका मतलब ये है कि मैं उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण थी. स्मृति ईरानी की ये टिप्पणी वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश के उस ट्वीट के जवाब में आई है, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि बीजेपी सांसद की एकमात्र पहचान यह है कि वह राहुल गांधी के खिलाफ अमेठी से चुनाव लड़ती हैं. दरअसल, जयराम रमेश ने ट्वीट किया था कि आज स्मृति ईरानी की एकमात्र पहचान यह है कि वह राहुल गांधी के खिलाफ अमेठी से चुनाव लड़ती हैं, अब उनकी राजनीतिक प्रासंगिकता खत्म हो गई है. निरर्थक बयान देने के बजाय स्मृति ईरानी को अब स्थानीय विकास के बारे में जवाब देना होगा.
स्मृति ईरानी ने कहा कि आज कांग्रेस द्वारा खासकर वायनाड के लोगों से बोले गए झूठ उजागर हो गए हैं, मुझे लगता है कि राहुल गांधी को चुनाव से पहले वायनाड के लोगों को बता देना चाहिए था कि वह दूसरी सीट से भी चुनाव लड़ने का इरादा रखते हैं.
पिछले 5 सालों में अमेठी के लिए स्मृति ईरानी ने क्या किया है, इस सवाल के जवाब में अमेठी सांसद ने कहा कि मुझे लगता है कि गांधी परिवार ने यहां से भागकर मेरे किए गए काम का सबसे अच्छा जवाब दिया है, उन्होंने कहा कि 2 साल तक हम कोरोना वायरस महामारी से जूझते रहे, बाकी तीन सालों में पीएम मोदी ने लोगों को 1 लाख 14 हजार से ज्यादा घर बनवाने में मदद की, 4 लाख घरों में शौचालय बनवाए, 3.5 लाख घरों में पानी के कनेक्शन दिए, 2 लाख 20 हजार घरों में गैस कनेक्शन दिए और 1.5 लाख परिवारों को बिजली कनेक्शन दिलवाए.
बता दें कि कांग्रेस के करीबी केएल शर्मा ने अमेठी सीट से अपना नामांकन दाखिल किया, जहां 20 मई को पांचवें चरण में मतदान होगा. अमेठी से तीन बार सांसद रहे राहुल गांधी को 2019 के लोकसभा चुनाव में स्मृति ईरानी ने 55,000 से अधिक मतों के अंतर से हराया था.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.








