
ये खतरा है बड़ा! कोरोना के कारण हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक की आशंका, एक्सपर्ट्स ने चेताया
AajTak
देश, दुनिया में बेशक कोरोना का कहर कम हुआ हो लेकिन मानव शरीर में इसके कॉम्प्लिकेशंस अभी भी बने हुए हैं. दिल्ली एम्स की एक वरिष्ठ डॉक्टर ने कोरोना के बाद के कॉम्पिलकेशंस को लेकर चेताते हुए कहा है कि कोरोना के बाद भी मस्तिष्क में समस्याएं हो सकती हैं. साथ ही हार्ट से जुड़ी दिक्कतों में भी इजाफा हो सकता है.
दुनियाभर में कोरोना महामारी ने लोगों को शारीरिक और मानसिक तौर पर काफी झकझोर कर रख दिया है. अब, बेशक कोरोना का कहर कम हुआ हो लेकिन मानव शरीर में इसके कॉम्प्लिकेशंस अभी भी बने हुए हैं. एक्सपर्ट्स ने चेताते हुए कहा है कि कोरोना के बाद भी मस्तिष्क में समस्याएं हो सकती हैं.
न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, एम्स दिल्ली के न्यूरॉलोजी विभाग की प्रमुख प्रोफेसर पद्मा श्रीवास्तव का कहना है, कोरोना के बाद मस्तिष्क में कॉम्पिलकेशंस हो सकते हैं. ब्रेन अटैक जैसी स्थितियों से लोगों को दो चार होना पड़ सकता है. आर्टरीज, वेन्स में स्ट्रोक हो सकता है. ब्रेन इन्फ्लेमेशन (brain Inflammation) भी हो सकता है. इस संबंध में रिसर्च अभी जारी है, अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है.
कोरोना की वजह से मस्तिष्क संबंधी दिक्कतें बढ़ीं
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना के बाद लोगों में ह्रदय और मस्तिष्क संबंधी समस्याओं में इजाफा हुआ है, विशेष रूप से कोरोना की दूसरी लहर के बाद इसके मामले देखने को मिले हैं.
एम्स में न्यूरोलॉजी प्रोफेसर डॉ. मंजरी त्रिपाठी कहती हैं कि कोरना के बाद लोगों में मस्तिष्क संबंधी दिक्कतें बढ़ी हैं, जिसका कारण है कि कोरोना का प्रभाव मस्तिष्क पर भी पड़ा है.
उन्होंने कहा, इससे डिमेंशिया, स्ट्रोक, गुइलेन बर्रे सिंड्रोम (Guillain Barre syndrome) के मामले बढ़े हैं. मानव ह्रदय भी इससे अछूता नहीं रहा. कम उम्र के लोगों को दिल के दौरे पड़ रहे हैं. युवाओं में ह्रदय संबंधी समस्याएं बढ़ी हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










