
ये क्या आफत है? इन बड़े शहरों में 190 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल... DGCA दफ्तर पहुंचे इंडिगो के अधिकारी
AajTak
इंडिगो की फ्लाइट कैंसिलेशन की समस्या ने दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और अहमदाबाद एयरपोर्ट्स पर 191 से अधिक उड़ानों को प्रभावित किया है. DGCA ने इंडिगो प्रबंधन को तलब कर ऑपरेशनल स्थिति की समीक्षा की. पुणे एयरपोर्ट पर यात्रियों के विरोध प्रदर्शन के कारण एयर इंडिया समेत अन्य एयरलाइंस की सेवाएं भी प्रभावित हुईं.
ऐसी क्या आफत हुई कि इंडिगो की इतनी बड़ी संख्या में फ्लाइट कैंसिल हो गईं. इंडिगो की बड़े पैमाने पर हो रही फ्लाइट कैंसिलेशन के बीच एयरलाइन के शीर्ष अधिकारी मंगलवार दोपहर DGCA दफ्तर पहुंच गए, जहां उन्हें लगातार बिगड़ती ऑपरेशनल स्थिति पर तलब किया गया है. DGCA ने दोपहर 2 बजे इंडिगो प्रबंधन को बुलाया था, क्योंकि तीन बड़े एयरपोर्ट दिल्ली, हैदराबाद और अहमदाबाद पर ही 100 से ज्यादा फ्लाइटें रद्द हो चुकी हैं जबकि मुंबई में इंडिगो की 85 उड़ानें कैंसिल हुई हैं.
इंडिगो की ओर से कैलिब्रेटेड प्रयासों की बात किए जाने के बावजूद देशभर में कैंसिलेशन और ऑपरेशनल डिले जारी हैं, जिससे स्थिति और बिगड़ती जा रही है.हालांकि DGCA ने अब तक किसी आधिकारिक जांच की घोषणा नहीं की है. अधिकारियों ने कहा कि ये कदम केवल वर्तमान परिचालन अव्यवस्था का डेटा जुटाने और स्थिति का मूल्यांकन करने के लिए लिया गया है.
दूसरे एयरलाइंस भी प्रभावित
इंडिगो संकट से अब अन्य ऑपरेटर भी प्रभावित हो रहे हैं. सूत्रों के अनुसार इंडिगो के विमान कई एयरपोर्ट्स पर लंबे समय तक बेज (bays) पर खड़े हैं, जिससे अन्य एयरलाइंस का मूवमेंट भी प्रभावित हो रहा है. पुणे एयरपोर्ट पर एयर इंडिया, अकासा और स्पाइस जेट की फ्लाइटें इंडिगो के कारण हुई भीड़ और बेज़ ऑक्युपेंसी की वजह से लेट हुई हैं.
एअर इंडिया भी इसी वजह से ऑपरेशनल डिले झेल रहा है, हालांकि एयरलाइन की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है. पुणे एयरपोर्ट पर यात्रियों के विरोध प्रदर्शन के कारण पुणे और मुंबई दोनों एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं.
पुणे एयरपोर्ट का आधिकारिक बयान आया सामने

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










