
ये कैसी दिलेरी है भाई... ज्वालामुखी के लावे से जला डाली सिगरेट! वीडियो आया सामने
AajTak
सोशल मीडिया की दुनिया में कुछ लोग खतरों से खेलने को भी तैयार रहते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स जलते हुए लावे का इस्तेमाल सिगरेट जलाने के लिए करता नजर आ रहा है.
प्रकृति के खतरनाक रूपों में से एक है ज्वालामुखी. यह अपने साथ न सिर्फ तबाही लाता है, बल्कि इसे देखने भर से रूह कांप जाती है. ज्वालामुखी से निकला लावा इतना गर्म होता है कि किसी को भी राख में बदलने के लिए काफी है. इसकी गर्मी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि लावा का तापमान 700 डिग्री सेल्सियस से 1,200 डिग्री सेल्सियस (1,292°F से 2,192°F) तक होता है. यही वजह है कि इसके आसपास के इलाकों को खाली कराना जरूरी हो जाता है.
लेकिन सोशल मीडिया की दुनिया में कुछ लोग खतरों से खेलने को भी तैयार रहते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स जलते हुए लावे का इस्तेमाल सिगरेट जलाने के लिए करता नजर आ रहा है.
वीडियो में क्या है खास? वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स खौलते हुए लावे के पास खड़ा है. पहले वो सिगरेट का एक किनारा लावे से सुलगाने की कोशिश करता है, लेकिन नाकाम रहता है. इसके बाद वह दोबारा कोशिश करता है और इस बार सफल हो जाता है. जैसे ही सिगरेट जलती है, शख्स सुकून के साथ कश लगाता है.
देखें वायरल वीडियो
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा है. कुछ लोग इसे 'खतरों का खिलाड़ी' कह रहे हैं, तो कुछ ने इसे 'बेहद मूर्खतापूर्ण' करार दिया.एक यूजर ने लिखा, 'क्या लोग वायरल होने के लिए अपनी जान भी दांव पर लगाने लगे हैं?' वहीं, दूसरे ने मजाकिया लहजे में कहा, 'इससे ज्यादा गर्मजोशी भरा सिगरेट जलाना तो कभी देखा ही नहीं.'

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











