
'ये कांग्रेस पार्टी का कर्ज चुकाने का समय', CWC में बोलीं सोनिया गांधी
AajTak
CWC की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आत्म आलोचना की जरूरत बताते हुए कहा कि ये समय हम सभी के लिए पार्टी का कर्ज चुकाने का है.
खराब दौर से गुजर रही कांग्रेस पार्टी अब एक्टिव मोड में आ गई है. कांग्रेस का तीन दिवसीय चिंतन शिविर राजस्थान के उदयपुर में आयोजित होने जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक चल रही है. सोनिया गांधी की अध्यक्षता में हो रही इस बैठक में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी मौजूद हैं.
सीडब्ल्यूसी की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि उदयपुर में आयोजित चिंतन शिविर में हमारे करीब 400 सहयोगी शामिल होंगे. इनमें से अधिकतर पार्टी के संगठन या केंद्र की सरकार में महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हम सबके लिए ये समय कांग्रेस पार्टी का कर्ज चुकाने का है. निश्चित रूप से हमें आत्म आलोचना की जरूरत है लेकिन ये इस तरह नहीं किया जाना चाहिए जिससे आत्मविश्वास पर नकारात्मक असर न पड़े.
उन्होंने पार्टी में संतुलन सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करने का दावा करते हुए कहा कि हम चिंतन शिविर के दौरान छह समूह में विचार-विमर्श करेंगे. राजनीतिक और संगठन से जुड़े मुद्दों के साथ ही आर्थिक, सामाजिक न्याय, किसान, युवा को लेकर भी चर्चा की जाएगी. इसके लिए सभी को ये बता दिया गया है कि वे किस समूह में शामिल होंगे. चिंतन शिविर से निकले निचोड़ को 15 मई की दोपहर सीडब्ल्यूसी की बैठक में मंजूरी मिलने के बाद उदयपुर नवसंकल्प को हम अपनाएंगे.
सोनिया गांधी ने पार्टी के पुनरुद्धार के लिए एकता, एकजुटता, दृढ़ संकल्प और प्रतिबद्धता का स्पष्ट संदेश उदयपुर से देने की अपील की. उन्होंने साथ ही ये भी कहा कि कोई जादू की छड़ी नहीं है. ये केवल निस्वार्थ कार्य, अनुशासन और निरंतर सामूहिक उद्देश्य की भावना से ही संभव हो सकता है. कांग्रेस अध्यक्ष ने ये भी कहा कि चिंतन शिविर निरंतर होने वाला एक आयोजन बनकर नहीं रह जाना चाहिए. हम इस शिविर से सामने वाली वैचारिक, चुनावी और प्रबंधकीय चुनौतियों का सामना करने के लिए एक पुनर्गठित संगठन की शुरुआत करेंगे.
उन्होंने पार्टी के संविधान में संशोधन के प्रस्ताव का जिक्र करते हुए कहा कि ये डिजिटल सदस्यता के साथ करना है. गौरतलब है कि कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक का एजेंडा उदयपुर चिंतन शिविर में पेश किए जाने छह प्रस्ताव पर चर्चा करना है. सीडब्ल्यूसी में विभिन्न मसलों को लेकर प्रस्ताव रखे जाएंगे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










