
'ये उनकी पर्सनल सोच हो सकती है' किसान बिल को लेकर कंगना के बयान पर बोले चिराग, केसी त्यागी ने कहा- एक्शन हो
AajTak
हिमाचल प्रदेश में अपने निर्वाचन क्षेत्र मंडी में पत्रकारों से बात करते हुए कंगना रनौत ने कहा था, 'मुझे पता है कि यह बयान विवादास्पद हो सकता है लेकिन तीन कृषि कानूनों को वापस लाया जाना चाहिए. किसानों को खुद इसकी मांग करनी चाहिए.'
भारतीय जनता पार्टी (BJP) की लोकसभा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बयान को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं. कंगना ने एक बार फिर से भारत के किसानों से जुड़ा बयान दिया है. बीजेपी सांसद का बयान आने के बाद सियासी सरगर्मी बढ़ गई है. बीजेपी ने कंगना के बयान से किनारा काटा है और कहा है कि यह पार्टी का बयान नहीं है. वहीं, अब अलग-अलग पार्टी के नेताओं की तरफ से बयानबाजी शुरू हो गई है.
'ये उनकी सोच'
एलजेपी प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कंगना के बयान पर कहा, "ये कंगना का पर्सनल स्टेटमेंट हो सकता है, ये उनकी सोच हो सकती है. पार्टी का कोई बयान नहीं है.
दिल्ली कांग्रेस चीफ देवेंद्र यादव ने सवाल उठाते हुए कहा, "सोचने का सवाल है कि कंगना रनौत को कौन बढ़ावा दे रहा है? क्यों पार्टी उनको रोक नहीं रही है? इस महिला ने पहले किसानों को आतंकवादी कहा था. ये किसानों के लिए शर्मनाक बयान देती हैं, इसमें बीजेपी की मौन सहमति है.
'कंगना का बयान, किसानों का अपमान'
जनता दल यूनाइटेड के सीनियर लीडर केसी त्यागी ने कहा कि कंगना रनौत का बयान किसानों का अपमान है, बीजेपी को कार्रवाई करनी चाहिए. ये तो प्रधानमंत्री के फैसले का अपमान है. हम भी इन कृषि कानूनों के खिलाफ थे, हम कंगना रनौत के बयान का विरोध करते हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










