
'ये इलाका हमारा है, यहां से निकल जाओ, वरना...', अमानतुल्लाह खान ने पुलिस को दी थी धमकी, वांटेड बदमाश को छुड़वाया
AajTak
Amanatullah Khan Case: एफआईआर में आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान पर संगीन आरोप लगे हैं. इसके अनुसार अमानतुल्लाह खान ने पुलिस वालों के साथ हाथपाई और धक्का मुक्की की और वांटेड बदमाश को छुड़वाया. साथ ही पुलिसवालों को धमकी दी.
दिल्ली पुलिस ने जामिया नगर में पुलिस टीम पर हमले का नेतृत्व करने के आरोप में ओखला विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. पुलिस के अनुसार विधायक ने हत्या के प्रयास के मामले में भगोड़े आरोपी की हिरासत से भागने में मदद की.
aajtak के पास अमानतुल्लाह खान के खिलाफ दर्ज हुई FIR की कॉपी मौजूद है. एफआईआर में आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान पर संगीन आरोप लगे हैं. इसके अनुसार अमानतुल्लाह खान ने पुलिसवालों के साथ हाथपाई और धक्का मुक्की की और वांटेड बदमाश को छुड़वाया. साथ ही पुलिसवालों को धमकी दी.
एफआईआर के मुताबिक, क्राइम ब्रांच की टीम जामिया इलाके में वांटेड बदमाश शावेज़ को पकड़ने गई थी. शावेज़ को क्राइम ब्रांच ने पकड़ लिया था. इसी बीच अमानतुल्लाह खान अपने 20-25 समर्थकों के साथ आए और क्राइम ब्रांच के स्टाफ से बोले, ''तुम्हारी यहां आने की हिम्मत कैसे हुई."
आरोपी अमानतुल्लाह खान ने कहा, मैं ऐसी पुलिस और कोर्ट कुछ नहीं मानता.'' इस दौरान अमानतुल्लाह खान और उसके समर्थकों ने पुलिस टीम पर हमला बोल किया. हाथापाई की और पुलिसवाले का आई- कार्ड छीन लिया.
AAP MLA अमानतुल्लाह खान ने पुलिस को धमकी दी, ''ये इलाका हमारा है. यहां से निकल जाओ, वरना जिंदा निकला भारी पड़ेगा."
अमानतुल्लाह खान ने आगे कहा, "हमारी आवाज पर इतने लोग इकट्ठे हो जाएंगे कि तुम लोगों का पता भी नहीं चलेगा कि तुम कहां गए?"

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.












