
'ये आदमी बेलगाम तोप है...', भारत की आलोचना पर अमेरिकी एक्सपर्ट ने पीटर नवारो को सुनाई खरी-खरी
AajTak
व्हाइट हाउस के ट्रेड एडवाइजर पीटर नवारो ने भारतीय सामानों पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने का बचाव किया और भारत पर निशाना साधते हुए कहा था कि रूस से तेल खरीदकर वह यूक्रेन के खिलाफ युद्ध को भड़का रहा है.
अमेरिका से टैरिफ को लेकर तल्ख रिश्तों के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्रेड एडवाइजर पीटर नवारो लगातार भारत विरोधी बयानबाजी कर रहे हैं. उन्होंने भारत पर रूस-यूक्रेन युद्ध को बढ़ावा देने का आरोप लगाया, साथ ही कहा कि यूक्रेन में शांति का रास्ता नई दिल्ली से होकर गुजरता है. लेकिन अब अपने ही देश में नवारो को आलोचनाओं को सामना करना पड़ रहा है.
खतरे में अमेरिका-भारत संबंध
एशिया विशेषज्ञ और दो अमेरिकी विदेश मंत्रियों के पूर्व सलाहकार इवान ए. फेगेनबाम ने भारत के खिलाफ पीटर नवारो की तीखी बयानबाजी की सख्त आलोचना की है. उन्होंने व्हाइट हाउस के ट्रेड एडवाइजर पीटर नवारो को 'एक बेलगाम तोप' बताया है, जिनके बयानों से अमेरिका-भारत संबंधों में दशकों से चली आ रही प्रगति पर पानी फिरने का खतरा मंडरा रहा है.
ये भी पढ़ें: नहीं ये वॉर मोदी का नहीं! ये बयान और आंकड़े गवाह हैं कि झूठ बोल रहे हैं ट्रंप और उनके सहयोगी पीटर नवारो
नवारो के इस बयान के बाद कि यूक्रेन में रूस के युद्ध के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ज़िम्मेदार हैं, फ़ीगेनबाम ने एक पोस्ट में कहा, 'इन लोगों ने अमेरिका-भारत संबंधों को फलदायी बनाने के लिए 25 साल की कड़ी और द्विपक्षीय मेहनत को बर्बाद कर दिया है.' उन्होंने आगे कहा, 'यूक्रेन में शांति का रास्ता निश्चित रूप से नई दिल्ली से होकर नहीं जाता, और ऐसा कहना बिल्कुल बेतुका है.'
भारत को बताया था फंडिंग सेंटर

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










