
यूपी: CM योगी से शराब दुकानें खोलने की मांग, हर दिन 100 करोड़ के नुकसान का दावा
AajTak
शराब विक्रेता वेलफेयर एसोसिएशन का कहना है कि शराब दुकानें नहीं खुलने से सैकड़ों लोग बेरोजगार हो रहे हैं. वहीं, प्रतिदिन 100 करोड़ का नुकसान हो रहा है. एसोसिएशन के महामंत्री कन्हैयालाल मौर्या के मुताबिक, प्रदेश में पंचायत चुनाव के पहले से करोना महामारी में घोषित कर्फ्यू से शराब की दुकानें बंद हैं.
यूपी में लॉकडाउन के चलते सिर्फ इमरजेंसी सर्विस की इजाजत है. लेकिन इस बीच लखनऊ में शराब कारोबारियों ने लॉकडाउन और कर्फ्यू के बावजूद शराब की दुकानें खोलने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है. शराब कारोबारियों ने रोजाना 100 करोड़ से ज्यादा नुकसान होने का हवाला देकर दुकानें खोलने की इजाजत देने की अपील की है. शराब विक्रेता वेलफेयर एसोसिएशन का कहना है कि शराब दुकानें नहीं खुलने से सैकड़ों लोग बेरोजगार हो रहे हैं. वहीं, प्रतिदिन 100 करोड़ का नुकसान हो रहा है. एसोसिएशन के महामंत्री कन्हैयालाल मौर्या के मुताबिक, प्रदेश में पंचायत चुनाव के पहले से करोना महामारी में घोषित कर्फ्यू से शराब की दुकानें बंद हैं.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










