
यूपी: 50 फीट ऊंची टंकी पर चढ़कर नशे में डांस करने लगा युवक, शराबी को देख नीचे हर कोई हैरान
AajTak
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के सदर तहसील के गेट पर पानी की टंकी पर चढ़कर युवक का डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह वीडियो होली के दिन का बताया जा रहा है. जिसमें आप देख सकते हैं कि एक युवक पानी की टंकी पर चढ़कर डांस कर रहा है.
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के सदर तहसील के गेट पर पानी की टंकी पर चढ़कर युवक का डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह वीडियो होली के दिन में दोपहर का बताया जा रहा है. जिसमें आप देख सकते हैं कि एक युवक पानी की टंकी पर चढ़कर डांस कर रहा है. इनपुट और फोटो- सुनील यादव यह शख्स नशे की हालत में बताया जा रहा है. इस मामले में नगर कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को टंकी पर से नीचे उतार लिया गया. साथ ही शख्स पर आवश्यक कार्रवाई की गई. ये युवक पहले भी कई बार टंकी पर चढ़कर ऐसी हरकत कर चुका है. बताया जा रहा है कि नशे में टल्ली युवक ने धीरे-धीरे सीढ़ियों के रास्ते से 50 फीट ऊपर बनी टंकी पर चढ़ गया और डांस करने लगा. जब लोगों ने इसे देखा तो सब वीडियो बनाने लगे. किसी ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.More Related News

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












