
यूपी से कश्मीर घूमने गया था परिवार, 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी कार, 1 महिला की मौत
AajTak
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से जम्मू कश्मीर घूमने गए एक परिवार की कार 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी. इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई. वहीं छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद स्थानीय लोगों और सेना के जवानों ने घायलों को खाई से निकाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. पुलिस घटना की जांच कर रही है.
यूपी के बस्ती जिले से जम्मू कश्मीर की यात्रा पर गए परिवार का वाहन गहरी खाई में जा गिरा. इससे एक यात्री की मौत हो गई. वहीं छह लोग अन्य घायल हो गए. घायलों को अनंतनाग के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.
जानकारी के अनुसार, यह घटना शुक्रवार की सुबह अनंतनाग के पास हुई. यहां उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले लोगों की गाड़ी एक खाई में गिर गई. इससे एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
यहां देखें Video
घायलों में एहतेशाम चौधरी और उनकी पत्नी फिलहाल खतरे से बाहर हैं, वहीं उनके एक बेटे की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है. इन लोगों के साथ घूमने पहुंचे एक दोस्त की पत्नी की मौत की खबर है. हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया. पुलिस घटना की छानबीन कर रही है.
बर्फबारी के बीच हुआ हादसा, 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी कार
बताया जा रहा है कि कश्मीर में इन दिनों हो रही भारी बर्फबारी के कारण इन यात्रियों की कार 150 फीट गहरी खाई में गिर गई. स्थानीय निवासियों ने हादसे के फौरन पुलिस को सूचना दी और खुद मदद के लिए दौड़े. सूचना के बाद मौके पर पहुंचे सेना के जवानों ने घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से निकाला और अस्पताल पहुंचाया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










