
यूपी विधानसभा में आज पेश होगा 7 लाख करोड़ का बजट, जानें क्या कुछ हो सकता है खास
AajTak
यूपी के इस बजट में निवेशकों के लिए विभिन्न नीतियों के तहत सब्सिडी राशि का प्रावधान भी सुनश्चित किए जाने की संभावना है. हर मंडल में एक राज्य विश्वविद्यालय खोले जाने का लक्ष्य पूरा करने की झलक बजट में देखने को मिल सकती है. इसके अलावा बजट में संस्कृति और हिंदुत्व से जुड़ी धरोहर और स्कीम्स को नए कलेवर में पेश किया जाने की संभावना है.
आज उत्तर प्रदेश के विधानसभा सत्र का तीसरा दिन है. यहां आज यूपी का बजट पेश किया जाना है. वित्त मंत्री सुरेश खन्ना योगी सरकार 2.0 का दूसरा आम बजट प्रस्तुत करेंगे. इस बजट का आकार करीब 7 लाख करोड़ रहने की संभावना है. बजट को लेकर उम्मीद की जा रही है कि इसमें युवाओं, किसानों, महिलाओं के साथ बुनियादी विकास के लिए ज्यादा चीजें हो सकती हैं. साथ ही माना जा रहा है कि इसमें एक्सप्रेस वे विस्तार, शिक्षा, एयरपोर्ट, बालिका शिक्षा व रोजगार पर फोकस रहेगा.
इसमें निवेशकों के लिए विभिन्न नीतियों के तहत सब्सिडी राशि का प्रावधान भी सुनश्चित किए जाने की संभावना है. हर मंडल में एक राज्य विश्वविद्यालय खोले जाने का लक्ष्य पूरा करने की झलक बजट में देखने को मिल सकती है. इसके अलावा बजट में संस्कृति और हिंदुत्व से जुड़ी धरोहर और स्कीम्स को नए कलेवर में पेश किया जाने की संभावना है.
योगी सरकार 2.0 के दूसरे बजट में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लासेज के लिए 500 करोड़ रुपए दिए जाने की भी उम्मीद है. वहीं पुलिस सुधार, नई सड़कों व पुलों का जाल बिछाने और अंतरराज्यीय व अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुविधाएं व चौकसी बढ़ाने के लिए सरकार बजट में घोषणा की जा सकती है.
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बुधवार सुबह 11 बजे संयुक्त सत्र में बजट पेश करेंगे. बजट पेश होने के बाद सदन में राज्यपाल अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी. बजट का आंकड़ा पिछले साल के 6.48 लाख करोड़ रुपये के मुकाबले इस बार 7 लाख करोड़ रुपये से अधिक होने की संभावना है. इसमें 33,769 करोड़ रुपये का पूरक बजट भी शामिल है. हालांकि बजट में किसी नए टैक्स की घोषणा का कोई प्रस्ताव नहीं है.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले ऐलान किया था कि यूपी अगले चार साल में एक ट्रिलियन डॉलर के साथ देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी. योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह दूसरा बजट होगा जो पूरी तरह से कागज रहित होगा और वित्त मंत्री स्क्रीन से पढ़कर बजट पेश करेंगे.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










