
यूपी: मैनपुरी में रेप पीड़ित गर्भवती लड़की को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, शादी के बहाने घर से ले गई थी आरोपी की मां
AajTak
यूपी के मैनपुरी जिले के थाना कुरावली इलाके में रेप पीड़ित लड़की को जिंदा जला देने का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, बीती 6 अक्टूबर को आरोपी की मां गांव में ही रहने वाली पीड़ित के घर पहुंची और अपने आरोपी बेटे से शादी कराने के बहाने लड़की को अपने साथ घर ले गई. उसी रात आरोपी और उसके घर वालों ने लड़की को जिंदा जला दिया.
यूपी के मैनपुरी में एक गर्भवती लड़की को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का मामला सामने आया है. लड़की की हालत गंभीर है. पहले उसे जिला अस्पताल, फिर सैफई के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. पीड़ित लड़की के साथ रेप हुआ था. इस मामले में गांव में पंचायत भी बैठी थी. घटना वाले दिन आरोपी की मां शादी के बहाने लड़की को अपने साथ लेकर गई थी.
घटना थाना कुरावली इलाके की है. जानकारी के मुताबिक, बीती 6 अक्टूबर को आरोपी की मां गांव में ही रहने वाली पीड़ित के घर पहुंची और अपने आरोपी बेटे से शादी कराने के बहाने लड़की को अपने साथ घर ले गई. उसी रात आरोपी और उसके घर वालों ने लड़की को जिंदा जला दिया. पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी अभिषेक समेत 3 के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
बेटी के पेट में दर्द हुआ तो डॉक्टर के पास लेकर पहुंची थी मां
पीड़िता की मां का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले आरोपी अभिषेक ने तीन माह पहले बेटी के साथ रेप किया था. घटना के वक्त लड़की घर में अकेली थी, तभी आरोपी अंदर घुस आया और धमकाकर घटना को अंजाम दिया था. डर की वजह से लड़की ने घरवालों को भी घटना के बारे में नहीं बताया. लेकिन जब एक दिन बेटी के पेट में दर्द हुआ तो मां उसे डॉक्टर के पास लेकर गई. वहां पता चला कि लड़की प्रेग्नेंट है.
पंचायत में बहू मानने को तैयार हो गए थे आरोपी लड़के के परिजन
बाद में मां ने बेटी की काउंसिलिंग की तो उसने पूरी बात बताई. युवती की मां ने कार्रवाई करने की बात कही तो गांव के ही कुछ लोग सामने आ गए और पंचायत कराई थी. पंचायत में आरोपी के घरवाले लड़की को अपने घर की बहू बनाने के लिए तैयार हो गए थे. आरोपी की मां 6 अक्टूबर को लड़की को अपने साथ लेकर गई और उसी रात घर वालों की मदद से लड़की को आग के हवाले कर दिया, जिससे लड़की काफी ज्यादा झुलस गई.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










