
यूपी में योगी की 'डिनर पॉलिटिक्स' से हो गया खेल! सपा के मनोज पांडेय-पवन पांडेय समेत इन 7 विधायकों ने बीजेपी को दिया वोट
AajTak
राज्यसभा चुनाव में खेला हो गया है. यूपी में सपा के आधा दर्जन से अधिक विधायकों ने पार्टी लाइन के खिलाफ जाकर बीजेपी उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान किया है.
यूपी की 10 सीटों के लिए राज्यसभा चुनाव में सात सीटों पर जीत सुनिश्चित होने के बावजूद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने आठ उम्मीदवार उतार दिए. बीजेपी के इस कदम के बाद से ही समाजवादी पार्टी (सपा) और दूसरी विपक्षी पार्टियों में सेंध के कयास लगाए जाने लगे थे. अब जबकि मतदान की प्रक्रिया पूरी होने की ओर है, होता भी कुछ ऐसा ही नजर आ रहा है. सपा महासचिव रामगोपाल यादव ने भी यह मान लिया है कि पार्टी के तीसरे उम्मीदवार की जीत मुश्किल है.
सुबह तक अपने तीनों उम्मीदवारों की जीत के दावे करने वाली सपा अब अगर यह मान रही है कि उसके तीसरे उम्मीदवार की जीत मुश्किल है तो उसके पीछे विधायकों की क्रॉस वोटिंग वजह है. सपा के सात विधायकों ने पार्टी लाइन से हटकर बीजेपी के आठवें उम्मीदवार संजय सेठ के समर्थन में मतदान किया है. सूत्रों की मानें तो सपा के चीफ व्हिप रहे मनोज पांडेय और राकेश पांडेय के साथ ही राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह, विनोद चतुर्वेदी, पूजा पाल और आशुतोष मौर्य ने बीजेपी उम्मीदवार को वोट किया है.
प्रयागराज जिले की हंडिया विधानसभा सीट से सपा के विधायक हाकिमचंद्र बिंद ने भी बीजेपी उम्मीदवार के पक्ष में वोट करने की खबर थी. हालांकि, हंडिया विधायक ने क्रॉ वोटिंग की खबरों का खंडन करते हुए दावा किया कि हमने सपा उम्मीदवार को वोट दिया है. राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के ऐलान के बाद से ही पीडीए को लेकर अखिलेश यादव पर हमलावर रहीं पल्लवी पटेल देर से वोट देने पहुंचीं. उन्होंने भी सपा उम्मीदवार को वोट देने का दावा किया है. जबकि सपा की एक विधायक महाराजी देवी ने वोटिंग से किनारा कर लिया.
क्रॉस वोटिंग के बाद कैसे बदला नंबरगेम
बीजेपी और उसके सहयोगी दलों के पास कुल मिलाकर आठ उम्मीदवारों की जीत के लिए जरूरी प्रथम वरीयता के 296 वोट के मुकाबले 286 विधायकों का समर्थन था. इनमें से ओमप्रकाश राजभर की पार्टी के एक विधायक अब्बास अंसारी जेल में हैं. ऐसे में एनडीए का संख्याबल 285 रह गया. राजा भैया की पार्टी के दो विधायकों ने भी बीजेपी को वोट किया जिससे पार्टी के प्रथम वरीयता के वोट 287 पर पहुंच गए. अब सपा के सात विधायकों के क्रॉस वोटिंग करने से बीजेपी के प्रथम वरीयता वाले वोट 294 पहुंच गए हैं. बीजेपी नेताओं का दावा है कि सपा के कम से कम 10 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है और पार्टी के आठवें उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित है.
यह भी पढ़ें: 15 सीटों की जंग, क्रॉस वोटिंग का साया... जानिए राज्यसभा चुनाव में कहां किसका गेम बन-बिगड़ रहा

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










