
यूपी में यादव वोटों पर घमासान, बीजेपी, सपा और शिवपाल का अलग-अलग प्लान
AajTak
उत्तर प्रदेश में यादव वोटों को लेकर सियासी घमासान छिड़ गया है. एक तरफ सपा अपने कोर वोटबैंक को सहेजने में जुटी है तो बीजेपी उसे अपने साथ जोड़ने की कवायद कर रही है. ऐसे में तीसरे प्लेयर के तौर पर शिवपाल यादव अब पूर्व सांसद डीपी यादव के साथ मिलकर यादव समुदाय को साधने की कवायद शुरू कर दी है.
उत्तर प्रदेश की सियासत अभी भी जातीय के इर्द-गिर्द सिमटी हुई है, जिसके चलते 2024 की चुनावी बिसात कुछ ऐसी ही पिच पर बिछाई जाने लगी है. सपा से किनारे होने के बाद शिवपाल यादव ने अब अखिलेश यादव से सारा हिसाब-किताब बराबर ही नहीं बल्कि सियासी तौर पर बड़ा झटका देने का प्लान बनाया है. शिवपाल यादव और पूर्व सांसद डीपी यादव ने साथ मिलकर सपा के कोर वोटबैंक 'यादव' में सेंधमारी 'यदुकुल पुनर्जागरण मिशन' की शुरुआत किया है. ऐसे में सूबे के यादव समुदाय के वोटों को लेकर सियासी घमासान सिर्फ चाचा-भतीजे के बीच ही नहीं बल्कि बीजेपी से भी है.
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव और पूर्व सांसद डीपी यादव ने यादव बिरादरी को लामबंद करने के लिए लखनऊ में एक बड़ा कार्यक्रम कर रहे हैं. सामाजिक एकजुटता इनकी निगाह अपनी सियासी ताकत बढ़ाने की है. सपा और बीजेपी से अलग-थलग पडे़ यादव को जोड़ने के लिए लखनऊ से 'यदुकुल पुनर्जागरण मिशन' शुरू की गई है.. इसमें प्रदेश के 100 दिग्गज यादव समुदाय के नेताओं को बुलाया गया है.
लखनऊ में यदुकुल पुनर्जागरण मिशन' कार्यक्रम में डीपी यादव, बालेश्वर यादव, सुखराम यादव, मुलायम सिंह के समधी हरिओम यादव सहित तमाम पूर्व सांसद व पूर्व विधायक इकट्ठा हुए हैं. भीड़ देखकर उत्साह से लबरेज शिवपाल यादव ने कहा कि सामाजिक न्याय की लड़ाई को पूरे दमखम के साथ लड़ना है. उन्होंने कहा कि यदुवंश का इतिहास मैंने पूरा पढ़ा नहीं, पर अब पढ़ना होगा. इस यदुकुल पुनर्जागरण मिशन के जो योद्धा बैठे हैं ये सभी लोग इस मिशन को आगे बढ़ाएंगे. इस मंच और मिशन को हमारा पूरा सहयोग रहेगा. इनको न्याय दिलाने का काम करेंगे और सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ेंगे.
शिवपाल ने कहा कि आज सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने वाले ललई सिंह यादव का जन्मदिन है. गलतफहमी नहीं होनी चाहिए कि 'यदुकुल पुनर्जागरण मिशन' को सिर्फ यादवों के लिए बनाया गया है और न ही सिर्फ यूपी के लिए है. हमारे समाज के लोग दूसरे राज्यों में भी हैं उनके उत्पीड़न के खिलाफ लड़ेंगे. यह मिशन सभी यादव संगठन है, उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष को पदेन सदस्यता देता है. इस दौरान शिवपाल ने जातीय जनगणना कराने, अहीर रेजिमेंट बनाने और सरकारी नौकरी या फिर 8 रुपये महीने भत्ते की मांग उठाई. हालांकि, शिवपाल ने कहा कि यह मिशन किसी भी राजनीतिक पार्टी का समर्थन या विरोध के लिए नहीं बनाया गया है बल्कि सामाजिक लड़ाई के लिए है.
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव भले ही इसे सामाजिक लड़ाई के लिए बनाए संगठन का नाम दे रहे हैं, लेकिन उनके ही बयानों से साफ जाहिर होता है कि इस आयोजन के राजनीतिक निहितार्थ हैं. यादव समुदाय की गोलबंदी 2024 में होने वाले चुनाव के मद्देनजर है. यादव वोटों के सहारे शिवपाल दोबारा से अपनी सियासत को जिंदा करना चाहते हैं तो पूर्व सांसद डीपी यादव भी अपना सियासी वर्चस्व को फिर से स्थापित करना चाहते हैं.
बता दें कि यूपी में 10 फीसदी यादव मतदाता सियासी तौर पर काफी महत्वपूर्ण है. 90 के दशक में मुलायम सिंह यादव ने उन्हें सपा के झंडे के चले एकजुट कर सूबे के सत्ता पर विराजमान होते रहे हैं और बाद में अखिलेश यादव भी उसी फॉर्मूले को लेकर मुख्यमंत्री बने. वक्त बदला और नई पीढ़ी राजनीति में आई तो सियासत भी बदल गई. शिवपाल यादव ने अपनी अलग पार्टी बनाई तो डीपी यादव पहले से ही राष्ट्रीय परिवर्तन दल बनाकर अपने सियासी वजूद की लड़ाई लड़ रहे हैं.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



