
यूपी में बुलडोजर के बाद अब डायनामाइट की एंट्री, विस्फोटक से उड़ाए जाएंगे अपराधियों के घर
AajTak
यूपी में एक शब्द बहुत फेमस हुआ, वो है बुलडोजर. लेकिन अब डायनामाइट की एंट्री भी हो गई है. लिहाजा अपराधियों के घर गिराने में डायनामाइट का इस्तेमाल किया जाएगा.
उत्तर प्रदेश में अभी तक अपराधियों के घरों को गिराने के लिए बुलडोजर का प्रयोग किया जा रहा था, लेकिन अब यूपी में डायनामाइट की एंट्री हो गई है. डायनामाइट के जरिए भू-माफिया के घरों को गिराया जाएगा. इसके लिए बाकयदा विशेषज्ञों की टीम भी बुलाई गई है.
जानकारी के मुताबिक लखनऊ में डायनामाइट का प्रयोग ऊंची और बड़ी मंजिलों को गिराने में किया जाएगा. क्योंकि बड़ी मंजिलों को गिराने में बुलडोजर के दबने के साथ ही काफी समय बर्बाद होता है. लिहाजा अब लखनऊ डेवलपमेंट अथॉरिटी ने बड़ी बिल्डिंग्स को गिराने के लिए डायनामाइट का इस्तेमाल करने की योजना बनाई है. इसके लिए भोपाल से टीम बुलाई जा रही है.
लखनऊ डेवलपमेंट अथॉरिटी के वीसी अक्षय त्रिपाठी के मुताबिक जो बिल्डिंग छोटी होती हैं, उन्हें बुलडोजर के जरिए आसानी से गिरा दिया जाता है. लेकिन बड़ी बिल्डिंग को गिराने में काफी समय लगता है. इसलिए ये फैसला लिया गया है कि अब इस काम के लिए डायनामाइट का इस्तेमाल किया जाएगा.
उन्होंने कहा कि हमने बाहर से टेक्निकल स्टाफ भी बुलाया है. ऐसी बिल्डिंग को गिराने में टीम को लगाया जाएगा. इसमें समय की भी बचत होगी. अक्षय त्रिपाठी ने कहा कि अभी तक ये भी देखा जाता था कि बिल्डिंग को गिराते समय नुकसान भी होता था लेकिन अब इससे बचा जाएगा. इसी दिशा में कदम बढ़ाते हुए हमने ये फैसला लिया है कि अब बिल्डिंग गिराने में डायनामाइट का इस्तेमाल किया जाएगा.
बता दें कि हाल ही में मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर रीवा में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और नगर निगम की टीम की मौजूदगी में बड़ी कार्रवाई की गई थी. शातिर बदमाश विजय पटेल के मकान को गिराया गया था. विजय पटेल के मकान में कार्रवाई के बाद प्रशासन ने उसके पिता इंद्रलाल पटेल के मकान के कुछ हिस्से को गिरा दिया था. वहीं मकान के शेष हिस्से को डायनामाइट से गिराने के आदेश दिए गए.
वहीं हाल ही में रीवा में CM शिवराज सिंह ने कहा था कि 'एक बात साफ सुन लें, बहन-बेटियों के साथ अगर किसी ने दुराचार किया तो किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ा जाएगा. पूरी तरह से कुचल दिया जाएगा. जो गुंडे हैं जो बदमाश हैं जिन्होंने ऐसी हरकत की है... मैं कहना चाहता हूं... कहां हैं कलेक्टर और एसपी, कहां है आईजी, ये बुलडोजर कब काम आएंगे, करो इन्हें जमींदोज, तोड़ दो ऐसे गुंडे बदमाशों को जो बहन और बेटी की तरफ गलत नजर उठा कर देखते हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










