यूपी में निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटा अल्पसंख्यक वर्ग, बीजेपी से टिकट मांगने वालों की लगी लाइन!
AajTak
उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव होना है. इस बार मुस्लिम समुदाय का रुझान नगर निकाय चुनाव में भाजपा की तरफ दिख रहा है. यही कारण है कि वह बढ़-चढ़कर अपना बायोडाटा प्रदेश कार्यालय और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री के पास पहुंचा रहे हैं. जिसमें प्रदेशभर से बागपत, मुजफ्फरनगर, रामपुर, बाराबंकी, भदोही से उम्मीदवार भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने की प्रबल इच्छा जाहिर कर रहे हैं.
उत्तर प्रदेश में अब अल्पसंख्यक समुदाय भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर राजनीतिक रूप से आगे आ रहा है. इसी क्रम में उत्तर प्रदेश में होने वाले नगर निकाय चुनाव में सैकड़ों मुस्लिम उम्मीदवार अपना बायोडाटा अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री तक पहुंचाने लगे हैं और अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं.
दरअसल, उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव होना है. इस बार मुस्लिम समुदाय का रुझान नगर निकाय चुनाव में भाजपा की तरफ दिख रहा है. यही कारण है कि वह बढ़-चढ़कर अपना बायोडाटा प्रदेश कार्यालय और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री के पास पहुंचा रहे हैं. जिसमें प्रदेशभर से बागपत, मुजफ्फरनगर, रामपुर, बाराबंकी, भदोही से उम्मीदवार भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने की प्रबल इच्छा जाहिर कर रहे हैं.
अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी के मुताबिक भाजपा की नीतियों से उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक काफी ज्यादा प्रभावित हैं. इसी वजह से प्रदेश के हर कोने से उनके पास बायोडाटा लेकर लोग आ रहे हैं. जिसमें सैकड़ों की तादाद में ऐसे लोग हैं, जो अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं. उनका मानना है कि भाजपा से जुड़कर वह सबका साथ सबका विकास कर सकते हैं. ऐसे में अब मुस्लिम समाज सिर्फ वोट बैंक की तरह काम नहीं कर रहा है, राजनीतिक रूप से भी आगे आ रहा है.
उन्होंने दावा किया कि उनके पास कई बायोडाटा आए हैं, जिन्हें फिल्टर करके संगठन तक पहुंचाया जा रहा है. यह सभी उम्मीदवार लड़ने वाले और मजबूत हैं. उनका कहना है कि भाजपा भारी तादाद में मुस्लिम समुदाय के लोगों को टिकट देगी और वह जीतकर सामने आएंगे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










